ये 5 खास प्रीपेड प्लान्स बचा सकते हैं आपका मोटा पैसा, 200 रुपये से कम में 1 महीने से ज्यादा वैलिडिटी

By
HIGHLIGHTS

BSNL के एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान 99 रुपये से शुरू होते हैं।

इन प्लान्स में कॉलिंग, SMS और डेटा जैसे अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं।

99 रुपये वाले प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) उन यूज़र्स के लिए कुछ सबसे सस्ते एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान देती है जिन्हें वॉइस, SMS और डेटा की सुविधा चाहिए। कुछ प्लान में रोज़ाना डेटा मिलता है, जबकि कुछ में एक साथ ज़्यादा डेटा मिलता है। ये प्लान 99 रुपये से शुरू होकर 1,499 रुपये तक के हैं और इनकी वैलिडिटी 14 दिन से लेकर 300 दिन तक होती है। अगर आपको BSNL का स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी नेटवर्क, अच्छी सर्विस और कस्टमर एक्सपीरियंस पसंद है, और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे लगते हैं, तो जुड़े रहने और डिजिटल इंडिया सर्विस का अनुभव लेने के लिए इन प्लान्स पर विचार किया जा सकता है।

इस आर्टिकल में आज आपको इस टेलीकॉम कंपनी के एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स, उनके बेनिफिट्स, वैधता और हर दिन कि प्रभावी कीमतों के बारे में सारी जानकारियां दी जाएंगी।

BSNLके एंट्री-लेवल प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स

BSNLका 99 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान का पैक टाइप स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) है। इस प्लान में मिलने वाले कोर बेनिफिट्स में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स (लोकल और STD) के साथ नेशनल रोमिंग कॉल्स भी शामिल हैं, इसी के साथ इसमें अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है, 50MB टोटल डेटा खर्च हो जाने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है और इसकी इफेक्टिव पर-डे प्राइसिंग 7.07 रुपये है।

BSNL का 107 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान का पैक टाइप प्लान वाउचर (PV) है। इस प्लान में मिलने वाले कोर बेनिफिट्स में 200 मिनट्स का फ्री वॉइस कॉल्स (लोकल और STD) शामिल हैं, इसी के साथ इसमें अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है, 3GB फ्री डेटा खर्च हो जाने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। इस प्लान की वैधता 20 दिनों की है और इसकी इफेक्टिव पर-डे प्राइसिंग 5.35 रुपये है।

BSNL का 147 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान का पैक टाइप स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) है। इस प्लान में मिलने वाले कोर बेनिफिट्स में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स (लोकल और STD) शामिल हैं, इसी के साथ इसमें अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है, 5GB फ्री डेटा खर्च हो जाने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है और इसकी इफेक्टिव पर-डे प्राइसिंग 6.13 रुपये है।

BSNL का 153 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान का पैक टाइप प्लान वाउचर (PV) है। इस प्लान में मिलने वाले कोर बेनिफिट्स में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स (लोकल और STD) 100 SMS प्रतिदिन शामिल हैं, इसी के साथ इसमें 1GB पर डे अनलिमिटेड डेटा भी मिलता है, डेटा खर्च हो जाने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। इसमें टोटल 24GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है और इसकी इफेक्टिव पर-डे प्राइसिंग 6.38 रुपये है।

BSNL का 197 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान का पैक टाइप प्लान वाउचर (PV) है। इस प्लान में मिलने वाले कोर बेनिफिट्स में 300 मिनट्स का फ्री वॉइस कॉल्स (लोकल और STD) 100 SMS प्रतिदिन शामिल हैं, 5GB टोटल डेटा खर्च हो जाने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40 kbps हो जाती है। इसमें टोटल 24GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 35 दिनों की है और इसकी इफेक्टिव पर-डे प्राइसिंग 5.63 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 6 की भारत में एंट्री जल्द! 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ इस दिन हो सकता है लॉन्च, डिटेल्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By