IPL 2026 के Matches देखने के लिए इससे बेहतर फ्री का जुगाड़ नहीं हो सकता, डिटेल्स देखकर खुशी से झूम उठेंगे

HIGHLIGHTS

IPL 2026 के सभी Matches देखने के लिए फ्री का जुगाड़।

IPL 2026 इस समय जोरों से चल रहा है, आप इसे फ्री में कैसे देख सकते हैं।

यहाँ हम आपको कुछ ऐसी डिटेल्स देने वाले हैं, जो आपको IPL 2026 देखने में मदद करेंगे।

IPL 2026 के Matches देखने के लिए इससे बेहतर फ्री का जुगाड़ नहीं हो सकता, डिटेल्स देखकर खुशी से झूम उठेंगे

हर साल की तरह ही इस साल भी Indian Premier League यानि IPL जोरों से चल रहा है। समय के साथ साथ IPL का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है, हालांकि हो सकता है कि इसकी शुरुआत स्लो हुई है, लेकिन जैसे जैसे गेम अपने बीच में पहुँच चुका है, इसे देखने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सभी की नजरें अब इस ओर टिकी हैं कि आखिर कौन सी टीमें Qualifying Stage में आने वाली हैं। अगर हम IPL 2026 के आधिकारिक Broadcaster की बात करें तो यह JioHotstar है। हालांकि, अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर IPL 2026 के Matches को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह फ्री नहीं है। ये भी सच बात है कि अगर आपके फोन में JioHotstar का Subscription है तो आप अपने Mobile पर सभी मैच फ्री में देख सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने TV या अन्य किसी डिवाइस पर मैचों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको JioHotstar का एक्सेस चाहिए होगा। अब ऐसे में एक्सेस को खरीदने के लिए लोगों को पैसे देने होते हैं, जो बहुत से लोगों को पसंद नहीं है। इसी कारण टेलिकॉम कंपनियों की ओर से इसका एक बेहतरीन जुगाड़ निकाल लिया गया है, जो लंबे समय से चल रहा है। असल में, Reliance Jio के अलावा Airtel और Vodafone Idea के पास भी कुछ ऐसे प्लांस हैं जो आपको Free में JioHotstar का एक्सेस देते हैं। अब अगर आप 500 रुपये के बजट में कोई प्लान खरीद रहे हैं तो आपको यहाँ बताए गए प्लांस को खरीदना चाहिए। इन प्लांस में आपको ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट मिलते हैं। आइए अब इन तीनों ही कंपनियों के इन प्लांस के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के Recharge Plans जो IPL 2026 देखने के लिए बेस्ट हैं

अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि कंपनी के पास ऐसे बहुत से रिचार्ज प्लांस हैं जो आपको काम प्राइस में JioHotstar का एक्सेस देते हैं। हमने जियो के 500 रुपये के अंदर आने वाले प्लांस की एक लिस्ट तैयार की है, जिनमें आपको ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट और IPL 2026 देखने के मौका मिलता है। आइए इन प्लांस के बारे में एक एक करके डिटेल्स लेते हैं।

Jio के Cricket Data Add-On Packs

अगर आप पहले से ही एक दमदार प्लान को इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आप 30 दिनों की वैलिडीटी के साथ आने वाले कुछ Cricket Data Packs Add-On रिचार्ज प्लांस को खरीद सकते हैं। इनमें आपको JioHotstar का एक्सेस और कुछ मोबाइल डेटा भी मिल जाता है। इन प्लांस को आप 30 दिनों की वैलिडीटी के लिए खरीद सकते हैं। आपको अलग अलग प्राइस में, अलग अलग वैलिडीटी के साथ कई ऑप्शन जियो की वेबसाईट और MyJio App पर मिल जाने वाले हैं।

399 रुपये वाला Jio Plan

इसके बाद अगर Jio के 399 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान को देखा जाए तो यह भी एक दमदार प्लान है। इस प्लान में आपको कई OTT सेवाओं का एक्सेस मिलता है। इसमें आपको IPL 2026 का मज़ा लेने के लिए JioHotstar का एक्सेस मिलता है, इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ FanCode का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के बेनेफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडीटी के लिए 2.5GB डेटा मिलता है, इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली का लाभ भी मिलता है।

Jio का 500 रुपये वाला प्लान

अब अगर जियो के 500 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान को देखा जाए तो यह आपको 28 दिन की वैलिडीटी के लिए ही मिलता है। इस प्लान को कंपनी ने अभी हाल ही में पेश किया है और इसे कंपनी Mega Content Plan का नाम दे चुकी है। इस प्लान में YouTube Premium के सब्स्क्रिप्शन के अलावा Prime Video Mobile और JioHotstar का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए कंपनी आपको 2GB डेटा डेली के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली का भी लाभ देती है। हालांकि, इस प्लान में OTT के बहुत से ऑप्शन मिलते हैं।

Airtel के सबसे दमदार रिचार्ज प्लान

अगर आप Airtel के ग्राहक हैं तो यह जानना चाहते हैं कि आखिर एयरटेल के कौन से रिचार्ज प्लांस के साथ आपको JioHotstar का एक्सेस मिलता है तो आप सही जगह पर हैं। हम आपको IPL 2026 देखने के लिए यहाँ कुछ सबसे दमदार रिचार्ज प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Airtel ka 549 रुपये का बेस्ट रिचार्ज प्लान

अगर आप Airtel के ग्राहक हैं और आपको 500 रुपये के आसपास की कीमत में एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान चाहिए तो आपको ये रिचार्ज प्लान बेहद पसंद आ सकता है। इस प्लान में कई OTT के साथ साथ JioHotstar का एक्सेस भी मिलता है, जो IPL 2026 देखने के लिए बेस्ट होने वाला है, इसके अलावा आपको इस प्लान में Airtel Xstream Play OTT का एक्सेस भी मिलता है, यह प्लान 28 दिन की वैलिडीटी के लिए ग्राहकों को 3GB डेली डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है।

Vodafone Idea के IPL 2026 देखने के लिए सबसे दमदार रिचार्ज प्लान

अब अगर आप Jio और Airtel के नेटवर्क पर नहीं हैं और Vodafone Idea का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा मत सोचिए कि Vi आपको ये वाले फायदे नहीं दे रहा है। Vi यानि Vodafone Idea के पास भी कई रिचार्ज प्लांस हैं जो आपको बेहद पसंद आ सकते हैं। आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।

Data Add-On Plans

अगर आप Vi के ग्राहक हैं तो कंपनी के पास कई Data Add On Plans हैं जिनमें आपको JioHotstar सेवा का लाभ मिल जाता है। यह प्लान आपको 30 दिनों तक की वैलिडीटी के लिए मिल जाते हैं। इसके अलावा अलग अलग प्राइस में भी आते हैं। हालांकि, आपको एक चीज नोट करने वाली यह है कि इन प्लांस में आपको कॉलिंग और SMS सेवाओं का लाभ नहीं मिलने वाला है।

Vi का 399 रुपये की कीमत वाला प्लान

Vi के 399 रुपये के प्लान में आपको OTT बेनेफिट मिलते हैं। इनमें JioHotstar का एक्सेस भी शामिल है, इस OTT की मदद से आप IPL 2026 का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है, प्लान में खूब सारे डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी डेली मिलते हैं।

कंपनीप्लान कीमतवैलिडिटीडेटाअन्य बेनेफिट
Jio399 रुपये28 दिन2.5GB प्रतिदिनJioHotstar + FanCode + अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS
Jio500 रुपये (Mega Plan)28 दिन2GB प्रतिदिनJioHotstar + YouTube Premium + Prime Video Mobile + कॉलिंग + SMS
Airtel549 रुपये28 दिन3GB प्रतिदिनJioHotstar + Airtel Xstream Play + अनलिमिटेड कॉलिंग
Vi399 रुपये28 दिनडेटा उपलब्धJioHotstar + अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS
कंपनीप्लान टाइपवैलिडिटीबेनेफिट
JioCricket Data Add On30 दिनJioHotstar + अतिरिक्त डेटा
ViData Add On30 दिन तकJioHotstar एक्सेस (कॉलिंग SMS नहीं)

अब चाहे आप किसी भी नेटवर्क पर क्यों न हों, आपको हम 500 रुपये के प्लान में मिलने वाले लाभ आदि के बारे में जानकारी दे चुके हैं। इन प्लांस की मदद से आप IPL 2026 का आनंद अपने प्लांस के साथ ही अन्य किसी खर्च कर ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप अलग से JioHotstar का एक्सेस लेते हैं तो इसमें महीने का 150 रुपये से ज्यादा का खर्च आता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कहीं आप पर भी ना चल जाए जियो का चाबुक..नंबर बंद होने से पहले ही कर लें ये काम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo