Airtel का ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान है दमदार, फ्री मिलेगा Netflix का एक्सेस, बिना झंझट के देख पाएंगे Khakee 2
Netflix OTT का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. इस पर लगातार नई वेब-सीरीज और मूवी आती रहती हैं. Netflix पर अभी भी कई जबरदस्त मूवी और वेब-सीरीज मौजूद हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए. हालांकि, कई यूजर्स महंगे प्लान की वजह से इसका सब्सक्रिप्शन ले नहीं पाते हैं. लेकिन, आपको एक तरीका बता रहे हैं जिससे आपको फ्री में Netflix का एक्सेस मिल जाएगा.
SurveyNetflix का एक्सेस फ्री में लेने का मौका Airtel यूजर्स के पास है. Airtel का एक प्लान फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. इससे आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. Netflix का सब्सक्रिप्शन Airtel के प्रीपेड प्लान के साथ भी दिया जाता है. आपको बता दें कि अभी Khakee 2 आने वाली है जिसे आप इस प्लान के साथ देख सकते हैं.
अगर आप Airtel यूजर हैं तो आप 1800 रुपये से कम में आना वाला एक प्रीपेड प्लान ले सकते हैं. इस प्लान के साथ आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इसके इसका सबसे बड़ा बेनिफिट इसके साथ आपको Netflix का एक्सेस मिल जाएगा. यह उनके लिए परफेक्ट ऑप्शन है जो बिना ज्यादा पैसा खर्च किए हाई-स्पीड डेटा और OTT स्ट्रीमिंग का बेनिफिट लेना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन
Airtel का 1798 रुपये वाला प्लान
Airtel का 1798 रुपये वाला प्लान यूजर्स को बेहतरीन वैल्यू ऑफर करता है. इस प्लान के साथ 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और मैसेज बेनिफिट्स भी मिलते हैं. हालांकि, यूजर्स को रोज 100 SMS के बेनिफिट्स ही मिलेंगे.
Airtel के 1798 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को टोटल 252GB डेटा मिलता है. यह सभी स्ट्रीमिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है. इसके अलावा अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क आता है और आप एक 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलेगा.
मोबाइल ओनली Netflix मिलेगा
हालांकि, आपको बता दें कि इस प्लान के साथ Netflix तो मिलता है लेकिन उस पर कुछ लिमिटेशन हैं. इसके साथ कंपनी केवल मोबाइल ओनली Netflix सब्सक्रिप्शन देती है. यानी आप केवल मोबाइल स्क्रीन पर ही Netflix कंटेंट को देख पाएंगे. आपका इसका इस्तेमाल मल्टीपल डिवाइस पर नहीं कर पाएंगे.
रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
