Digit.in

Airtel यूजर्स आज ही ऑन कर लें VoLTE सर्विस, HD में कर पाएंगे कॉल, काफी आसान है सेटिंग

Airtel यूजर्स आज ही ऑन कर लें VoLTE सर्विस, HD में कर पाएंगे कॉल, काफी आसान है सेटिंग

VoLTE सर्विस कोई नई सर्विस नहीं है. ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां VoLTE सर्विस ऑफर करती है. इससे यूजर्स HD क्वालिटी में वॉयस कॉल कर पाते हैं. हालांकि, कई लोग जानकारी के आभाव में VoLTE सर्विस को एक्टिवेट नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आपको आज Airtel VoLTE सर्विस को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं.

आपको बता दें कि Airtel ने कई साल पहले ही VoLTE को सर्विस को लॉन्च कर दिया था. इस वजह से ज्यादातर यूजर्स इस सर्विस का फायदा ले पा रहे हैं. VoLTE सर्विस से कॉल भी तेजी से लगेगी और क्वालिटी भी रेगुलर कॉल से बेहतर मिलेगी. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि VoLTE सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपके पास Airtel 4G सिम होना जरूरी है.

इसके अलावा आपके हैंडसेट में भी VoLTE का सपोर्ट होना जरूरी है. हालांकि, अब ज्यादातर स्मार्टफोन VoLTE एनेबल्ड होते हैं. इस वजह से आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. तो बिना किसी देरी के आपको Airtel VoLTE सर्विस एनेबल करने का तरीका बताते हैं. आप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर इस सर्विस को शुरू कर सकते हैं.

एक्टिव प्लान होना जरूरी

एक बात और Airtel VoLTE सर्विस का आनंद लेने के लिए आपके पास किसी एक्टिव प्लान का होना जरूरी है. कंपनी के सभी प्लान्स VoLTE सपोर्ट के साथ आते हैं. VoLTE का मतलब वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन (LTE) है. कंपनी तेज कॉल सेटअप समय के साथ HD क्वालिटी की क्रिस्टल क्लियर वॉयस देने का दावा करती है.

VoLTE सर्विस का एक और फायदा है कि कॉल के समय आपका डेटा बंद नहीं होगा. जबकि 3G या 2G नेटवर्क पर कॉल आने पर डेटा बंद हो जाता है. VoLTE एनेबल हो जाने के बाद आपको फोन में नेटवर्क के आइकन के बगल में VoLTE लिखा दिखाई देगा हालांकि, iOS में यह दिखाई नहीं देगा.

कैसे ऑन करें VoLTE सर्विस

iOS पर VoLTE सर्विस एनेबल करने के लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर मोबाइल डेटा ऑप्शन में जाना होगा. इसके बाद आपको मोबाइल डेटा ऑप्शन्स में जाकर 4G एनेबल करें के ऑप्शन में जाकर वॉयस और डेटा ऑन करना होगा.

Android फोन के लिए आपको सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क में जाना होगा. इसके बाद आपको VoLTE कॉल ऑन करना होगा. हालांकि, हैंडसेट मैन्युफैक्चरर के आधार पर यह सेटिंग थोड़ी अलग हो सकती है. इस तरह आपके मोबाइल में VoLTE सर्विस एनेबल हो जाएगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles