Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 18 Pro Max: दोनों में 200MP के दो कैमरे, लेकिन बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कौन आगे?

महंगा फोन हमेशा बेहतर हो, यह जरूरी नहीं। खासकर तब, जब एक ही कंपनी के दो फ्लैगशिप मॉडल्स में कैमरा सेटअप लगभग एक जैसा हो। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के साथ भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। दोनों में 200MP के दो कैमरे हैं, बैक पैनल पर एक छोटी स्क्रीन है और दोनों में ही दमदार प्रोसेसर मौजूद हैं। हालांकि, इसके बाद भी दोनों ही फोन्स में और खासकर दोनों ही फोन्स के प्राइस में खासा अंतर ही। ऐसे में सबसे पहले दोनों ही फोन्स के स्पेक्स आदि पर एक नजर डाल लेनी चाहिए, जिससे यह पता चल सके कि आखिर कीमत का ये बड़ा अंतर क्या दोनों ही फोन्स के फीचर आदि में भी नजर आता है, या दोनों एक जैसी सुविधाओं के साथ एक फोन को कम और एक को ज्यादा प्राइस में पेश किया गया है। आइए अब दोनों ही फोन्स के प्राइस से लेकर स्पेक्स आदि तक एक एक करके देखते हैं।

डिस्प्ले में बड़ा फर्क, लेकिन क्या बड़ी स्क्रीन ही बेहतर है?

Xiaomi 18 Pro को देखकर साफ होता है कि कंपनी ने उन लोगों का भी ध्यान रखा है जो फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, लेकिन बहुत बड़ा स्मार्टफोन लेकर नहीं घूमना चाहते। इसकी स्क्रीन 6.4 इंच की है। दूसरी तरफ Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है। अब बड़ी स्क्रीन का फायदा क्या है? फिल्म देखते समय, फोटो एडिट करते हुए या दो ऐप्स के बीच काम करते हुए इसका लाभ देखा जा सकता है। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। बड़े फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना हर किसी के लिए सुविधाजनक नहीं होता।

दोनों फोन में 120Hz LTPO AMOLED स्क्रीन है। Xiaomi ने Privacy Display फीचर को भी दोनों ही फोन्स में रखा गया है। हालांकि, इसे पूरी तरह प्राइवेट स्क्रीन समझना गलत होगा। दिलचस्प यह है कि दोनों के बैक पर स्क्रीन है। इससे नोटिफिकेशन देखने और मेन कैमरा से सेल्फी लेते समय फ्रेम सेट करने जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि इस फीचर के लिए Pro Max खरीदना जरूरी नहीं।

कैमरा.. दोनों में लगभग एक जैसा कैमरा

अक्सर स्मार्टफोन कंपनियां अपने सबसे महंगे मॉडल में बेहतर कैमरा देकर ग्राहकों को अपग्रेड करने की वजह देती हैं। हालांकि, Xiaomi की इस सीरीज में कहानी थोड़ी अलग है। Xiaomi 18 Pro में 200MP का Leica मेन कैमरा है। साथ में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड है। Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स भी काफी हद तक इसी सेटअप से मेल खाते हैं।

परफॉर्मेंस में कौन आगे निकल रहा?

Xiaomi ने दोनों फोन में Qualcomm के अलग-अलग चिपसेट इस्तेमाल किए हैं। Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 है, जबकि Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। दोनों 2nm टेक्नोलॉजी पर बने प्रोसेसर हैं। Pro Max का चिपसेट ज्यादा पावरफुल लग रहा है। इसका फायदा भारी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या लंबे समय तक ज्यादा प्रोसेसिंग वाले काम करने वालों को मिल सकता है। लेकिन WhatsApp, कैमरा, सोशल मीडिया और रोजमर्रा के दूसरे कामों के लिए Xiaomi 18 Pro का प्रोसेसर भी अच्छा और दमदार है।

Pro Max में 1,050mAh ज्यादा क्षमता वाली बैटरी

इन दोनों फोन में बैटरी का अंतर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। Xiaomi 18 Pro के ग्लोबल मॉडल में 6,000mAh बैटरी है। जबकि Pro Max में इसकी क्षमता बढ़कर 7,050mAh हो जाती है। यानी बड़े मॉडल में करीब 17.5 प्रतिशत ज्यादा बैटरी क्षमता है। चार्जिंग के लिए Pro मॉडल 90W और Pro Max 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों में 50W वायरलेस चार्जिंग मौजूद है।

कीमत क्या है?

Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो है, जबकि Xiaomi 18 Pro Max की कीमत 1,599 यूरो से शुरू होती है। दोनों के बीच 200 यूरो का अंतर है। भारत में इनकी आधिकारिक कीमत अभी स्पष्ट नहीं है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles