Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: कैमरा, बैटरी, स्पेसिफिकेशन और इंडिया प्राइस की तुलना

HIGHLIGHTS

Vivo ने अपने Vivo V80 को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है।

वीवो फोन को Xiaomi 17T से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Vivo V80 के साथ OnePlus 15R भी दुश्मन बनकर खड़ा है।

Vivo V80 भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, इस फोन को टक्कर देने के लिए इसके सामने बहुत से फोन्स खड़े हैं, लेकिन हम यहाँ आपको प्राइस और स्पेक्स के आधार पर दो फोन्स के बारे में आपको बताने वाले हैं। ये दो फोन्स Xiaomi 17T और OnePlus 15R हैं। Xiaomi 17T को देखा जाए तो इसमें Leica के साथ 5x पेरिस्कोप कैमरा का अनुभव मिलता है, इसके अलावा OnePlus 15R कम कीमत में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है। ऐसे में Vivo V80 की 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा क्या इन दोनों ही फोन्स को टक्कर दे पा रहे हैं। आइए जानते हैं इंडिया प्राइस से लेकर स्पेक्स और फीचर के आधार पर तीनों ही फोन्स कैसे हैं।

Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: इंडिया कीमत की तुलना

Vivo V80 को कंपनी ने तीन अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया है, इस फोन का 8GB + 128GB वैरिएन्ट 62,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरिएन्ट 69,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल को 79,999 रुपये का है। Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, यह प्राइस फोन के 12GB + 256GB स्टॉरिज मॉडल का है, इसके अलावा इस फोन के 512GB मॉडल को कंपनी की ओर से 64,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था।

OnePlus 15R को अगर देखा जाए तो यह इन तीनों ही फोन्स में सबसे सस्ता है। इस फोन के 12GB + 256GB मॉडल को कंपनी 47,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई थी, इसके अलावा इस फोन के 512GB वैरिएन्ट को 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: डिस्प्ले की तुलना

Vivo V80 में को कंपनी 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लेकर आई है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। दूसरी ओर, Xiaomi 17T स्मार्टफोन में एक 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर 3500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। OnePlus 15R सबसे बड़ा 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: Performance की तुलना

Vivo V80 में कंपनी की ओर से Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर को जगह दी है, इस फोन में 8GB LPDDR4X रैम के साथ साथ UFS 3.1 स्टॉरिज मिलती है। वहीं, Xiaomi 17T को देखा जाए तो यह फोन MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर से लैस है, इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टॉरिज का सपोर्ट मिलता है। OnePlus 15R को अंत में देखा जाए तो यह फोन 3nm प्रोसेस पर निर्मित Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में भी 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है, लेकिन यह LPDDR5X Ultra RAM है। स्टॉरिज के लिए फोन में UFS 4.1 स्टॉरिज का सपोर्ट मौजूद है।

Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: कैमरा की तुलना

Vivo V80 में मौजूद कैमरा में 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP ZEISS Night Telephoto कैमरा OIS के साथ और एक 8MP ultra-wide camera का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा सेल्फ़ी आदि के लिए इस फोन में 50MP का ऑटोफोकस ZEISS कैमरा मिलता है। दूसरी ओर, Xiaomi 17T में 50MP Light Fusion 800 मेन सेन्सर, 50MP Leica 5x periscope telephoto लेंस OIS के साथ और एक 12MP ultra-wide कैमरा मिलता है।

इसके अलावा, OnePlus 15R को देखा जाए तो इस फोन में भी एक दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। फोन को कंपनी ने 50MP Sony IMX906 OIS मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। Vivo V80 ZEISS telephoto और 50MP selfie camera के साथ आता है।

Vivo V80 vs Xiaomi 17T vs OnePlus 15R: बैटरी की तुलना

OnePlus 15R में इन तीनों ही फोन्स में सबसे बड़ी बैटरी मिलती है, यह फोन एक 7,400mAh की बैटरी से लैस है और इसमें 80W की चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। Vivo V80 को देखा जाए तो यह फोन एक 7,200mAh की बैटरी से लैस है और इसमें 90W चार्जिंग क्षमता मिलती है। इसके साथ साथ अगर Xiaomi 17T को देखा जाए तो इस फोन में बाकी फोन्स के मुकाबले एक छोटी यानि 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो 67W चार्जिंग क्षमता से लैस है, इसमें 22.5W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :