Vivo V80 की एंट्री विवो की V-series में एक धमाकेदार फोन के तौर पर हुई है। इस फोन में कुछ सबसे दमदार स्पेक्स और फीचर मिलते हैं, लेकिन कीमत के मामले में यह Vivo V70 के मुकाबले कुछ ज्यादा महंगा नजर आता है। Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। हालांकि, Vivo V70 5G को कंपनी ने 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। दोनों ही फोन्स की कीमत के बीच 17,000 रुपये का अंतर है। इस प्राइस अंतर में दोनों ही फोन्स में काफी कुछ अलग भी मिलता है। नए फोन में जाहिर तौर पर कुछ अपग्रेड भी देखे गए हैं। हालांकि, इसके अलावा दोनों ही फोन्स में कुछ समानता भी हैं। यहाँ दोनों ही फोन्स के बीच की तुलना के साथ साथ इन दोनों के बीच की समानताओं पर भी नजर डाली जाने वाली है। दोनों ही फोन्स में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा दोनों में ही 50MP ZEISS कैमरा सेटअप मिलता है। आइए जानते हैं कि Vivo V80 और Vivo V70 में क्या क्या अंतर है।
Vivo V80 को कंपनी ने अलग अलग तीन मॉडल में लॉन्च किया है। इस फोन का 8GB + 128GB वैरिएन्ट 62,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरिएन्ट 69,999 रुपये और 8GB + 512GB वैरिएन्ट 79,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ है। फोन की सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि, प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, अगर Vivo V70 को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने दो मॉडल में लॉन्च किया था। Vivo V70 का 8GB + 256GB मॉडल कंपनी ने 45,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल को कंपनी ने 49,999 रुपये में लॉन्च किया था।
दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी ने 6.59-इंच की डिस्प्ले को रखा है। हालांकि, Vivo V70 को कंपनी की ओर से 1.5K OLED पैनल के साथ लॉन्च किया था, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें 5000 निट्स की ब्राइटनेस भी शामिल है। दूसरी ओर, Vivo V80 को देखा जाए तो कंपनी की ओर से इस फोन में एक AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ 5000 निट्स की ही पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
दोनों ही फोन्स में एक ही प्रोसेसर मिलता है। इसका मतलब है कि परफॉरमेंस के मामले में दोनों ही फोन्स एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। दोनों ही फोन्स में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। एक ओर Vivo V70 में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टॉरिज मिलती है, वहीं, अगर Vivo V80 को देखा जाए तो इस फोन में में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टॉरिज मिलती है। यहाँ आप देख सकते हैं कि Vivo V80 के मुकाबले Vivo V70 में ज्यादा अच्छी रैम और स्टॉरिज सपोर्ट ग्राहकों को मिलती है।
अगर सॉफ्टवेयर आदि को की बात की जाए तो Vivo V80 को कंपनी Android 17 के साथ OriginOS 7 पर लेकर आई है, जबकि Vivo V70 को कंपनी ने Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया था।
Vivo V70 में कंपनी ने एक 50MP Sony LYT-700V मेन कैमरा के साथ OIS का सपोर्ट भी दिया है, इसके अलावा इस फोन में 50MP Sony IMX882 3x टेलीफोटो लेंस और एक 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर कंपनी के ओर से एक 50MP का ऑटोफोकस ग्रुप सेल्फ़ी कैमरा दिया है। दूसरी तरफ Vivo V80 में भी कंपनी ने एक ट्रिपल कैमरा को जगह दी है, जिसमें 50MP मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है, इसके अलावा इस फोन एमेम एक 50MP का ZEISS Night Telephoto कैमरा OIS के साथ मिलता है, इसके अलावा इस फोन में भी एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। Selfie के लिए Vivo V80 में बनही 50MP ZEISS Group Selfie camera मिलता है।
Vivo V70 को कंपनी ने एक 6500mAh बैटरी पर लॉन्च किया था, जो 90W फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा अगर Vivo V80 को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 7200mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। जाहिर तौर पर दोनों ही फोन्स में Vivo V80 में बड़ी बैटरी मिलती है। यहाँ आपको यह बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Vivo V80 5G vs Motorola Signature 5G: इंडिया प्राइस, कैमरा, बैटरी और स्पेक्स की तुलना