Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: देखें दोनों का अंतर; प्राइस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की तुलना

HIGHLIGHTS

Vivo T5 Pro को इंडिया में एंट्री मिल चुकी है।

Vivo T5 Pro को इंडिया के बाजार में 9020mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है।

Vivo T5 Pro की तुलना Vivo T4 Pro से यहाँ देखी जा सकती है।

Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: देखें दोनों का अंतर; प्राइस, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले की तुलना

आज Vivo ने अपने Vivo T5 Pro को लॉन्च कर दिया है। असल में, कंपनी पिछले कुछ समय से T Series में कुछ सबसे दमदार फोन्स को लॉन्च करती आ रही है। यह सभी फोन्स परफॉरमेंस और वैल्यू फॉर मनी के बीच संतुलन लाते हैं। इसी कड़ी में कंपनी ने पिछले साल अपने Vivo T4 Pro को लॉन्च किया था, इसके अलावा इस साल कंपनी ने इसी पीढ़ी के नए फोन यानि Vivo T5 Pro को भी लॉन्च कर दिया है। आज हम इन दोनों ही फोन्स की तुलना करने वाले हैं। आपको यहाँ दोनों ही फोन्स की बैटरी, कैमरा और डिस्प्ले के अलावा प्राइस की भी तुलना देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि दोनों ही फोन्स में क्या अंतर है और दोनों में से आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: दोनों के डिस्प्ले की तुलना

आइए सबसे पहले दोनों ही फोन्स के डिस्प्ले स्पेक्स को देख लेते हैं। Vivo T4 Pro को कंपनी ने एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, इस डिस्प्ले पर 1.5K रेजोल्यूशन मिल रहा है, इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा फोन की डिस्प्ले पर 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। वहीं, अगर Vivo T5 Pro को देखते हैं तो इस फोन में कंपनी ने एक बड़ी डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, हालांकि, अंतर बेहद ही कम है। Vivo T5 Pro में एक 6.8-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो वही 1.5K रेजोल्यूशन के अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। यह भी एक AMOLED पैनल है।

Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: दोनों की परफॉरमेंस की तुलना

अगर परफॉरमेंस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Vivo T4 Pro को कंपनी ने क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, यह एक पावरफुल प्रोसेसर है। हालांकि, एक बुरी खबर यहाँ यह है कि कंपनी ने अपने नए फोन यानि Vivo T5 Pro को एक निचले प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। अब ऐसा कंपनी ने क्या सोचकर किया है, यह तो वही जानती है, हालांकि, परफॉरमेंस में ऐसे कोई अंतर नहीं नजर आने वाला है, लेकिन अगर आप ध्यान देंगे तो आपको यह जरूर नजर आएगा। बेंचमार्क स्कोर को देखते हैं तो यह भी पुराने फोन के मुकाबले कम नजर आ रहे हैं। इसी कारण ऊपरी तौर पर आपको परफॉरमेंस में शायद ही कोई अंतर नजर आए लेकिन अंतर तो है।

कैटेगरीVivo T5 ProVivo T4 Pro
डिस्प्ले6.8 इंच AMOLED6.77 इंच AMOLED
रेजोल्यूशन1.5K1.5K
रिफ्रेश रेट144Hz120Hz
ब्राइटनेस5000 निट्स5000 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 4Snapdragon 7 Gen 4
परफॉरमेंसथोड़ा कम (तुलना में)ज्यादा बेहतर
रियर कैमरा50MP + 2MP50MP + 50MP टेलीफोटो + 2MP
कैमरा फीचरबेसिक डुअल कैमरा3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ बेहतर कैमरा
फ्रंट कैमरा32MP32MP
बैटरी9020mAh6500mAh
चार्जिंग90W90W
बेस वेरिएंट कीमत29,999 रुपये27,999 रुपये
मिड वेरिएंट33,999 रुपये (8GB 256GB)
टॉप वेरिएंट39,999 रुपये (12GB 256GB)31,999 रुपये (12GB 256GB)

Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: कैमरा के बीच का अंतर

अगर कैमरा को देखते हैं तो दोनों ही फोन्स अच्छे नजर आते हैं। Vivo T4 Pro में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इस फोन में एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 3x Optical Zoom से लैस है। इतना ही नहीं, फोन में एक 2MP का डेप्थ कैमरा भी नजर आता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है जो 4K सपोर्ट से लैस है। इसी तरह अगर Vivo T5 Pro को देखा जाए तो इस फोन में कैमरा को गिरा दिया गया है, इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का रियर कैमरा और एक 2MP का अन्य सेन्सर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मौजूद है।

Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: बैटरी की तुलना

अब अंत में, अगर दोनों नहीं फोन्स की बैटरी पर गौर किया जाए तो जहां कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में Vivo T5 Pro को गिराया गया है, वहीं बैटरी को अगर देखा जाए तो यहाँ कंपनी ने इस फोन को काफी बड़ी बढ़त दी है। इस फोन में एक 9020mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W की फ्लैश चार्जिंग क्षमता से लैस है। वहीं, Vivo T4 Pro में एक 6500mAh की बैटरी मिलती है यह भी 90W की फ्लैश चार्जिंग से लैस है। बैटरी को लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि Vivo T5 Pro किसी भी अन्य फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Vivo T5 Pro बनाम Vivo T4 Pro: दोनों के दाम में क्या अंतर

अब सबसे जरूरी बात पर आते हैं जो है कि आखिर दोनों ही फोन्स का दाम क्या है? Vivo T4 Pro को कंपनी ने 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 27,999 रुपये के परीके में लॉन्च किया था। इसके अलावा फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 31,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। अब अगर Vivo T5 Pro को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन का दाम Vivo T4 Pro के मुकाबले कुछ ज्यादा है। असल में फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 33,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 39,999 रुपये के दाम में लॉन्च किया है।

अब आपको तय करना है कि आपको किस फोन को खरीदना चाहिए। असल में, Vivo T5 Pro कई डाउनग्रेड के साथ महंगे में आपको मिल रहा है, लेकिन बैटरी इस फोन में बड़ी है। हालांकि, Vivo T4 Pro को देखते हैं तो यह फोन कम दाम में अच्छे और अपग्रेडेड स्पेक्स और फीचर आदि के साथ आता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!

यह भी पढ़ें: भंगार में बेचने के बजाए, पुराने कूलर में डाल दो 2 रुपये का ये आइटम..AC हो जाएगा फेल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo