इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई दमदार स्मार्टफोन! Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन से लेकर vivo के 200MP कैमरे तक, देखें पूरी लिस्ट
23 नवंबर को चीन में Honor 700 सीरीज पेश होगी, जबकि 24 नवंबर को Huawei अपना नया Mate X8 फोल्डेबल लॉन्च करने वाली है।
Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है।
vivo X500 सीरीज 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है। यह फोन 200MP टेलीफोटो कैमरा और 8000mAh बैटरी से लैस होगा।
नवंबर का आखिरी हफ्ता स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खास होने वाला है। असल में, 23 से 29 नवंबर के बीच Honor, Huawei, Motorola और vivo के फोन्स की लॉन्चिंग होने जा रही है। इनमें 9000mAh तक की बैटरी, 200MP कैमरा और नए फोल्डेबल डिजाइन वाले डिवाइस शामिल हैं। हालांकि, सभी फोन भारत में लॉन्च नहीं होंगे, कुछ फोन्स को ग्लोबली लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इस हफ्ते इंडिया के बाजार में Motorola Edge 70 Neo और vivo X500 सीरीज पर सभी की नजरें होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इन फोन्स में क्या खास होने वाला है, और इनका प्राइस क्या हो सकता है।
Honor 700 सीरीज: 23 नवंबर को लॉन्चिंग
Honor चीन में Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S को 23 नवंबर यानि आज लॉन्च करने वाला है। इन फोन की सबसे बड़ी खूबी कैमरा मॉड्यूल में लगी 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन है, जिससे बैक कैमरा से सेल्फी लेते समय प्रीव्यू देखा जा सकता है। लीक्स के अनुसार, सीरीज में 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिल सकती है। Honor 700 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि, अभी के लिए इंडिया में इस फोन सीरीज के लॉन्च की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Huawei Mate X8: 24 नवंबर को है लॉन्च
Huawei अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X8 24 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। यह फोन बुक स्टाइल होने वाला है, जिसमें बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। अगर रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके Collector's Edition को भी लॉन्च किया जा सकता है, इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल सकती है। अभी के लिए इंडिया के बाजार में इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Motorola Edge 70 Neo: 24 नवंबर को इंडिया में लॉन्चिंग
Motorola Edge 70 Neo को इंडिया के बाजार में एक दमदार फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस होगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा और 7000mAh बैटरी भी मिलने वाली है, यह बैटरी 45W चार्जिंग क्षमता से लैस होने वाली है।
भारत में इसकी कीमत 35,000 से 40,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। हालांकि, अभी के लिए यह प्राइस आधिकारिक नहीं माना जा सकता है, लेकिन अगर फोन के स्पेक्स आदि को देखा जाए तो उन्हें देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन को इसी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी Flipkart पर लिस्ट भी कर चुकी है और यहाँ इसके बारे में काफी जानकारी भी सामने आई है। इतना ही नहीं, Flipkart के अलावा फोन की सेल Motorola के आधिकारिक स्टोर पर भी होने वाली है।
vivo X500 सीरीज: 26 नवंबर को इंडिया में है लॉन्चिंग
इस हफ्ते का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च vivo X500 सीरीज का ही होने वाला है। कंपनी भारत में X500 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है, इस सीरीज में vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max होने वाले हैं। हालांकि, चीन में इस फोन सीरीज को लॉन्च किया जा चुका है, यहाँ vivo X500 Pro Max को 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा, 6.85 इंच 2K डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी के साथ एंट्री मिली थी, जबकि vivo X500 Pro में Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, 6.36 इंच डिस्प्ले और 6510mAh बैटरी मौजूद है। स्टैन्डर्ड vivo X500 में 7500mAh बैटरी मौजूद है। हालांकि, इंडिया को लेकर कहा जा रहा है कि यहाँ स्पेक्स को कुछ बदला जा सकता है।
कीमत को अगर देखा जाए तो लीक यदि के अनुसार, इंडिया के बाजार में vivo X500 की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये और Pro Max की 1,59,999 रुपये तक हो सकती है? अभी के लिए यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, ऐसे में इन्हें असल कीमत नहीं मानना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सस्ते iPhone और MacBook की तैयारी में Apple! अगले साल लॉन्च हो सकते हैं ये नए नए डिवाइस.. क्या होगा खास!