इस महीने स्मार्टफोन बाजार में आएंगे ये ताबड़तोड़ स्मार्टफोन, OnePlus से लेकर Xiaomi तक के फोन करेंगे धमाका

Highlights

Xiaomi, Realme, Motorola जैसी कई कंपनियां भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही हैं

आपको बता देते हैं कि OnePlus RT और ASUS 8Z जैसे फोन फ्लैगशिप रेंज में आ रहे हैं

इन स्मार्टफोन्स के अलावा Vivo V23 5G, Motorola Moto G51 5G, Micromax IN 1 Pro के अलावा Infinix के दो नए फोन्स को इसी महीने इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है

पिछले महीने Xiaomi, Realme, Motorola जैसी कई कंपनियों ने भारतीय बाजार में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब इस महीने भी भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। Infinix और Tecno भी दिसंबर में अपने बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। साथ ही OnePlus RT और ASUS 8Z जैसे फोन फ्लैगशिप रेंज में आ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उस लिस्ट पर जिससे आपको पता चल जाएगा कि आखिर दिसम्बर 2021 में इंडिया के मार्किट में कौन से फोन्स लॉन्च हो सकते हैं। 

दिसंबर 2021 में आने वाले Smartphone

वनप्लस 9आरटी (OnePlus 9RT) 

OnePlus 9RT को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है और अब यह भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन की कीमत और फीचर्स भी लीक हो गए हैं। इस फोन के साथ OnePlus Buds Z2 को भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 16 दिसंबर को भारत में अपना फ्लैगशिप लॉन्च कर सकती है।

रियल मी नार्ज़ो 50ए प्राइम (Realme Narzo 50A Prime)

रियल मी ने पिछले महीने भारत में कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया था। Realme Narzo 50A Prime को 6.5 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रियल मी सी35 (Realme C35)

Realme C35 फोन को लेकर खबरें आ रही हैं। इस फोन की लॉन्चिंग भी इसी महीने होने जा रही है। Realme C35 को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग के साथ आती है। फोन की कीमत 9,000 रुपये होगी।

Xiaomi 11i हाइपरचार्ज (Xiaomi 11i HyperCharge)

Xiaomi ने Redmi Note 11 सीरीज को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है कि Redmi Note 11 Pro+ और Xiaomi 11i Hypercharge को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 920 प्रोसेसर, 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।

आसुस 8Z (Asus 8Z)

Asus ने इस साल मई में ZenFone 8 सीरीज को यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया था। ASUS 8Z के अब भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। ASUS 8Z में 120Hz की रिफ्रेश रेट के  साथ 5.9-इंच FHD + सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया जाएगा। 

इन स्मार्टफोन्स के अलावा Vivo V23 5G, Motorola Moto G51 5G, Micromax IN 1 Pro के अलावा Infinix के दो नए फोन्स को इसी महीने इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles