Samsung Galaxy S26 FE vs Google Pixel 11 vs Vivo X300: डिस्प्ले से कैमरा तक, तीनों में से कौन है बेस्ट?
अगर आप नया प्रीमियम Android स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। Samsung ने हाल ही में भारत में Galaxy S26 FE लॉन्च किया है, वहीं Google Pixel 11 और Vivo X300 भी इस सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं। Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है, जबकि Google Pixel 11 की लॉन्च कीमत 89,999 रुपये और Vivo X300 की कीमत 75,999 रुपये है। आइए जानते हैं डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में Samsung Galaxy S26 FE, Google Pixel 11 और Vivo X300 में क्या अंतर है।
SurveySamsung Galaxy S26 FE vs Google Pixel 11 vs Vivo X300
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है।
Google Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। वहीं, Vivo X300 में 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। Vivo के मुताबिक, इसका डिस्प्ले आउटडोर में 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस दे सकता है। फोन को IP68 और IP69 दोनों रेटिंग मिली हैं।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन One UI 9 पर चलता है, जो Android 17 पर आधारित है।
Google Pixel 11 में Google का Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12GB RAM के साथ आता है और इसमें 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। फोन Android 17 पर चलता है।
दूसरी ओर, Vivo X300 में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प है। यह फोन OriginOS 6 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo X300 में ज्यादा हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा हार्डवेयर मिलता है। इसके रियर पैनल पर 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है और कैमरा सिस्टम को ZEISS के साथ मिलकर ट्यून किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Google Pixel 11 में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। Google Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी मिलती है।
बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के मामले में Vivo X300 आगे नजर आता है। इसमें 6,040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी ज्यादा बैटरी क्षमता के साथ Vivo X300 में तेज चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
भारत में कीमत
भारत में Samsung Galaxy S26 FE की कीमत 79,999 रुपये है और यह 8GB RAM व 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आता है। Google Pixel 11 की लॉन्च कीमत 89,999 रुपये है, जबकि Vivo X300 की कीमत 75,999 रुपये रखी गई है।
कीमत के लिहाज से Vivo X300 इन तीनों में सबसे कम कीमत वाला विकल्प है, जबकि Google Pixel 11 की लॉन्च कीमत सबसे ज्यादा है। Samsung Galaxy S26 FE इन दोनों के बीच की कीमत पर आता है। हालांकि, तीनों फोन में डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी के मामले में अलग-अलग हार्डवेयर दिए गए हैं, इसलिए सिर्फ कीमत के आधार पर इनके बीच फैसला करना सही नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: Vivo T5x vs iQOO Z11x: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
