Samsung Galaxy A34 vs Nothing Phone 1 vs Redmi Note 12 Pro Plus: टॉप फीचर्स और कीमतों की तुलना

Highlights

Galaxy A34 6.6-इंच की फुल HD+ sAMOLED डिस्प्ले के साथ रोल आउट हुआ है

Nothing Phone 1 6nm स्नैप्ड्रैगन 778G+ चिपसेट द्वारा संचालित है

Redmi Note 12 Pro Plus 200-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है

आखिरकार सैमसंग ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A34 लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A34 लीक्स के मामले में इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहा है। हमने फोन के डिजाइन से लेकर बैटरी तक लगभग हर लीक को देखा है। अब जब यह फोन आधिकारिक तौर पर सामने आ चुका है, हमारे पास इसके सटीक स्पेक्स हैं। 

तो चलिए बिल्कुल नए Samsung Galaxy A34 की तुलना Nothing Phone 1 और Redmi Note 12 Pro Plus से करते हैं। 

1. Samsung Galaxy A34 vs Nothing Phone 1 vs Redmi note 12 Pro Plus: Design

Samsung Galaxy A34 में एक फ्लैट डिस्प्ले और पतले बेजल्स के साथ आता है। Galaxy A34 में एक वॉटर-ड्रॉप नॉच दिया गया है। फोन में दाहिने किनारे पर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर बटन दिए गए हैं। इसमें ड्यूअल SIM, NFC, OTG, और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है। डिज़ाइन के मामले में यह Samsung Galaxy S22 से काफी मिलता-जुलता है। 

Nothing Phone 1 काफी यूनिक डिज़ाइन के साथ आता है। इसका रियर ग्लास बैक अपनी तरफ आकर्षित करने वाला है। इसके ग्लिफ इंटरफेस में अलग-अलग जगह पर लाइट जलती है, यह अलग-अलग यूज केस ऑफर करता है जो इसे कुछ खास फीचर्स में से एक बनाता है।

बात करें Redmi Note 12 Pro+ की तो इसका डाइमेंशन 162.9 x 76 x 8.9 mm है और वज़न लगभग 208 ग्राम है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ ग्लास लगा है। धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए डिवाइस को IP53 सिक्योरिटी भी मिलती है। हैंडसेट में ग्लास बैक पैनल और ग्लास फ्रन्ट पैनल है। यह तीन रंगों में आता है, आर्कटिक व्हाइट, आइसबर्ग ब्लू और ऑब्सीडियन ब्लैक शामिल हैं। 

2. Samsung Galaxy A34 vs Nothing Phone 1 vs Redmi note 12 Pro Plus: Display

Galaxy A34, 2340 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.6-इंच की फुल HD+ sAMOLED डिस्प्ले के साथ रोल आउट हुआ है और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।

Nothing Phone 1 में 6.55-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ 1080 x 2400 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन, AOD सपोर्ट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है और डिवाइस को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro+ में 2,400 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच FHD+ 120Hz OLED पैनल मिल रहा है जिसमें 900 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड, 10-बिट कलर डेप्थ, HDR10+, डॉल्बी विजन सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है।

3. Samsung Galaxy A34 vs Nothing Phone 1 vs Redmi note 12 Pro Plus: Performance

Galaxy A34 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1030 चिपसेट द्वारा संचालित है जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दोनों फोंस लेटेस्ट OneUI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे जो कि एंड्रॉइड 13 पर आधारित है। फोन 25-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी को पैक करता है। 

Nothing Phone 1 एंड्रॉइड 12 पर चलता है, लेकिन इसे एंड्रॉइड 13 पर आधारित नथिंग OS 1.5.3 पर अपग्रेड किया जा सकता है। Nothing Phone 1 में 6nm स्नैप्ड्रैगन 778G+ चिपसेट है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Nothing Phone 1 में आपको 33W चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 4500mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Nothing Phone 1 वाई-फाई ac, ब्लूटूथ 5.3, USB-C 2.0, NFC, 5G, और इन्फ्रारेड शामिल है।

Redmi Note 12 Pro+ 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। नोट 12 प्रो+ Android 12-आधारित MIUI 13, Wifi 6, ब्लूटूथ 5.2, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB-C 2.0 पोर्ट और 5G सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 3.5 मिमी जैक और इन्फ्रारेड सेंसर भी है।

4. Samsung Galaxy A34 vs Nothing Phone 1 vs Redmi note 12 Pro Plus: Camera

Galaxy A34 में भी एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस को होल्ड करता है। इसमें एक 13MP का सेल्फी शूटर भी शामिल है।

Nothing Phone 1 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ आता है। साथ ही, इसमें एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। 

Redmi Note 12 Pro+ में 200MP का मेन कैमरा (OIS) है, जो 8MP 120-डिग्री अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो शूटर के साथ आता है। दोनों फोन रियर कैमरा से 4K30 fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 16MP के फ्रंट कैमरा से 1080p@30fps स्पोर्ट करते हैं। 

5. Samsung Galaxy A34 vs Nothing Phone 1 vs Redmi note 12 Pro Plus: Price

Samsung Galaxy A34 ₹30,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। हालांकि, Nothing Phone 1 वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। आखिर में, Redmi Note 12 Pro Plus का बेस मॉडल इस समय फ्लिपकार्ट पर ₹29,999 की कीमत पर उपलब्ध है। 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles