Samsung Galaxy A08 4G vs Poco M8x 5G: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Samsung ने हाल ही में भारत में अपनी किफायती A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy A08 लॉन्च किया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी गई है। अगर आप इसी प्राइस रेंज में इसका ऑल्टरनेटिव तलाश रहे हैं तो Poco M8x 5G बेहतरीन ऑप्शंस में से एक है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy A08 4G और Poco M8x 5G में क्या अंतर है और बेहतर फीचर्स के मामले में कौन बाज़ी मारता है।
SurveySamsung Galaxy A08 4G vs Poco M8x 5G
डिजाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन की मोटाई 8mm है और फ्रंट पर Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देता है।
Poco M8x 5G में इससे थोड़ा बड़ा 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Samsung Galaxy A08 4G में MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है। इसे 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए छह जेनरेशन तक OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Poco M8x 5G में Qualcomm का 4nm Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट ऐप्स को 43 प्रतिशत तक तेजी से लॉन्च करने में मदद कर सकता है। फोन ने कंपनी के दावे के मुताबिक AnTuTu पर 6,50,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने Poco M8x 5G के लिए चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Samsung Galaxy A08 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं, Poco M8x 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, जिसका इस्तेमाल सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए किया जा सकता है। फोन 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy A08 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी फोन में बड़ी बैटरी के साथ वायर्ड फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है।
Poco M8x 5G में इससे भी बड़ी 7,900mAh बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 वर्ग मिलीमीटर की कॉपर फॉयल लेयर और 3.5W थर्मल जेल शामिल है, जो फोन के तापमान को मैनेज करने में मदद करते हैं।
भारत में कीमत
Samsung Galaxy A08 की भारत में कीमत 18,499 रुपये है। यह कीमत इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की है।
Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर भी 18,999 रुपये है, जो 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये में आता है।
यह भी पढ़ें: Redmi 17C vs Poco M8x vs Moto G37 Power: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
