Redmi 17C vs Poco M8x vs Moto G37 Power: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में Redmi ने हाल ही में भारत में अपना नया Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की बजट रेंज में Redmi 17 5G के बाद दूसरा स्मार्टफोन है। इसी कीमत के आसपास बाजार में कुछ लेटेस्ट ऑप्शंस पहले से भी मौजूद हैं। Redmi 17C में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी दी गई है, जबकि Poco M8x 5G में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 7,900mAh बैटरी मिलती है। इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह लगभग 20,000 रुपये की रेंज में Poco M8x 5G और Moto G37 Power को कड़ी टक्कर देता है। आइए तीनों स्मार्टफोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, अन्य फीचर्स और कीमत की तुलना करते हैं।
SurveyRedmi 17C vs Poco M8x vs Moto G37 Power
डिजाइन और डिस्प्ले
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 810 निट्स तक है और इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज सपोर्ट करता है। डिवाइस IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 211 ग्राम है और मोटाई 7.99mm है।
Poco M8x 5G में भी 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है। इसमें Wet Touch 2.0 फीचर भी है, जिससे गीली या नम उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहता है। यह भी IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Moto G37 Power में 6.6 इंच का 8-bit HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,604 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 264ppi है। स्क्रीन में 120Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM में 1,050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन का वजन 215 ग्राम और मोटाई 8.89mm है। इसे IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिली है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। वर्चुअल RAM को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। फोन Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।
Poco M8x 5G में Qualcomm का 4nm Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह चिपसेट ऐप्स को 43 प्रतिशत तक तेज लॉन्च करने में मदद करता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है।
Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 SoC दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। RAM Boost फीचर के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Redmi 17C 5G में पीछे की तरफ सिंगल 50MP कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है और यह 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन से 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Moto G37 Power में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर और PDAF वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा 2-इन-1 लाइट सेंसर है, जिसमें एंबियंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर शामिल हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Poco M8x 5G में तीनों में सबसे बड़ी 7,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें 12,439 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट कूलिंग एरिया, 1,924 वर्ग मिलीमीटर कॉपर फॉयल लेयर और 3.5W थर्मल जेल शामिल है।
Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है।
भारत में कीमत
Redmi 17C 5G की भारत में शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। फोन की बिक्री 7 अक्टूबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर भी 18,999 रुपये है, जो 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये में आता है।
वहीं, Moto G37 Power की आधिकारिक कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 19,999 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये है। हालांकि, ई-कॉमर्स पर यह इससे काफी सस्ता मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 20 हज़ार के अंदर नए Samsung Galaxy A08 4G से लाख दर्जे बेहतर हैं ये वाले 5G फोन, देखें लिस्ट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
