20 हज़ार के अंदर नए Samsung Galaxy A08 4G से लाख दर्जे बेहतर हैं ये वाले 5G फोन, देखें लिस्ट

20 हज़ार के अंदर नए Samsung Galaxy A08 4G से लाख दर्जे बेहतर हैं ये वाले 5G फोन, देखें लिस्ट

Samsung ने भारतीय बाजार में अपने किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में नया Galaxy A08 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। साथ ही यह 6.7 इंच डिस्प्ले से लैस है जो 90Hz रिफ्रेश रेट देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99+ चिपसेट है। कंपनी 6 साल के लंबे OS अपग्रेड्स और सिक्योरिटी अपडेट्स का वडा करती है। Samsung Galaxy A08 4G 20,000 रुपये से कम कीमत में आया है और इस रेंज में बाजार में पहले से ही कई शानदार ऑप्शंस उपलब्ध हैं, जो कई मामलों में आपको इससे बेहतर अनुभव दे सकते हैं। यहां हमने उन्हीं स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है। तो खरीदारी करने से पहले ये ऑल्टरनेटिव्स ज़रूर देख लें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco M8x 5G (18,999 रुपये, Flipkart)

Poco m8x 5g phone under 20000 sale today on flipkart Price offers specs

लिस्ट का सबसे पहला फोन है लेटेस्ट Poco M8x जिसमें 6.9 इंच की बड़ी HD+ LCD टचस्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। डिवाइस एंड्राइड 16 आधारित हाइपर ओएस 3 पर काम करता है। इसे Snapdragon 4 Gen 5 से पावर मिलती है और इसमें 7900mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग देती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है और 8MP का सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy M17e 5G (17,499 रुपये, Reliance Digital)

Samsung Galaxy M17e 5G

अगला फोन Samsung की तरफ से है, जो 6.7 इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर्स मिलते हैं। यह भी एंड्राइड 16 पर चलता है और कंपनी का वादा है कि इसमें 6 साल के एंड्राइड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें भी तस्वीरें लेने के लिए 50MP का मेन शूटर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा 6000mAh की बैटरी दी हुई है।

iQOO Z11 lite 5G (19,999 रुपये, Flipkart)

iQOO Z11 Lite gets massive discount with bank offer on Amazon freedom sale last day deal

iQOO का यह फोन जुलाई में लॉन्च हुआ था। इसमें 6.74 इंच की HD LCD पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 SoC और 6500mAh बैटरी से लैस है, जो 44W फ़्लैश चार्ज और रिवर्स चार्जिंग ऑफर करती है। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP प्राइमरी सेंसर और 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। हैंडसेट OriginOS 6 पर चलता है जो Android 16 पर आधारित है।

Motorola G37 Power (15,829 रुपये, Amazon)

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 offer massive Price discount on Motorola G37 Power

लिस्ट का चौथा फोन Moto G37 Power एक 6.6 इंच HD+ LCD स्क्रीन के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 के साथ आता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस है। फ्रंट पर 8MP का कैमरा मिलता है। यह 7000mAh की बड़ी बैटरी से पावर लेता है जो 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है। डिवाइस एंड्राइड 16 पर काम करता है।

Motorola G37 (17,249 रुपये, Flipkart)

Motorola G37 के स्पेक्स काफी हद तक G37 Power से मेल खाते हैं। इन दोनों की डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और ऑपरेटिंग सिस्टम समान है, जबकि बैटरी अंतर देखने को मिलता है। Moto G37 में एक 5200mAh की बैटरी लगी हुई है जो 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale 2026 में 20 हजार से कम में बिकेंगे Oppo, Motorola, Vivo के ताबड़तोड़ फोन..देख लो लिस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile