पैसा वसूल फीचर्स के साथ आते हैं ये 5 स्मार्टफोन, Redmi Turbo 5 भी लिस्ट में शामिल

HIGHLIGHTS

30000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स।

इन सभी फोन्स में पैसा वसूल फीचर मिलते हैं।

लिस्ट के सभी 5 फोन्स में दमदार कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के अलावा गजब का डिजाइन मिलता है।

पैसा वसूल फीचर्स के साथ आते हैं ये 5 स्मार्टफोन, Redmi Turbo 5 भी लिस्ट में शामिल

30,000 रुपये का बजट हमारे देश में मिड-रेंज सेगमेंट में गिना जाता है। इस बजट में आपको बहुत से अच्छे फोन्स मिल जाते हैं, लेकिन पिछले समय से इस सेगमेंट में बहुत से नए नए फोन्स आते ही जा रहे हैं, ऐसे में इस सेगमेंट का साइज़ बड़ा होता रहा है। अब अगर आप इस सेगमेंट में कोई फोन खरीदना चाहते हैं, तो एक ऑल-राउंडर फोन खरीदना या तलाशना एक बड़ा ही मुश्किल काम है, इसका कारण अब आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है। दूसरी ओर यह सेगमेंट ऐसा है कि इसमें स्मार्टफोन्स ब्रांडस दमदार फोन्स को लॉन्च करने लगे हैं, इसी कारण प्रतिस्पर्धा भी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। सेगमेंट में आपको Motorola के अलावा Realme और अन्य कई ब्रांडस के फोन्स आसानी से मिल जाने वाले हैं, लेकिन वही बात फिर से आती है कि आपके लिए कौन सा फोन्स बेस्ट हो सकता है। आइए प्राइस और स्पेक्स के आधार पर इस लिस्ट टॉप 5 फोन्स की लिस्ट में से आपके लिए एक बढ़िया फोन्स को ढूंढते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70

अगर इस सेगमेंट में एक बढ़िया फोन को तलाश रहे हैं तो आपके लिए बेहद स्लिम और मजबूत फोन मोटोरोला का Motorola Edge 70 होने वाला है। इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 29,999 रुपये के प्राइस में लाई थी। इसके अलावा इसमें आपको दो IP रेटिंग मिलती है, फोन में MIL-STD 810H military-grade certification भी साथ आता है। ऐसे में फोन एक दमदार फोन बन जाता है। आइए इसके कुछ अन्य स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेते हैं।

Motorola के इस फोन में एक 6.7-इंच की AMOLED 1.5K डिस्प्ले मिलती है, फोन को कंपनी ने 50MP का तीन कैमरा से लैस करके लॉन्च किया है, इसमें एक सेल्फ़ी कैमरा भी है। Motorola के फोन को ताकत देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर भी मिलता है। इसे कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर आधारित HelloUI पर लॉन्च किया था। फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिलती है जो 60W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

Realme P4 Power

अगर आप एक बड़ी बैटरी वाले फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको Realme के इस फोन के साथ जाना चाहिए। Realme ने इस फोन में एक 10001mAh की बड़ी नहीं एक सबसे बड़ी बैटरी लगाई है। फोन को कंपनी ने 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इसमें भी Motorola के फोन के जैसे ही IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है।

अगर अन्य फीचर आदि देखें जाए तो इस फोन को एक दमदार फोन माना जा सकता है जो Realme ने कुछ समय पहले ही लॉन्च किया था। Realme के इस बड़ी बैटरी वाले फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। फोन में एक 50MP का रियर कैमरा का साथ देने के लिए 8MP का अन्य कैमरा भी है। फोन को पावर देने के लिए Realme ने इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ Realme UI 7.0 पर लॉन्च हुआ है।

Realme P4 Pro

लिस्ट के अगले फोन के तौर पर एक और Realme Phone को रखा गया है। इस फोन को कंपनी ने 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के साथ 27,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया था। यह फोन डिजाइन के मामले में एक दमदार फोन माना जा सकता है। इसका लुक काफी प्रीमियम है, इसके अलावा यह बेहद पतला भी है। आइए इसके कुछ अन्य स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

Realme ने अपने इस फोन में एक 6.77-इंच की 4D Curved AMOLED डिस्प्ले दी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में एक 50MP+8MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, साथ ही एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। Realme ने इस फोन को पावर देने के लिए इसे स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 पर लॉन्च किया है, हालांकि फोन में Hyper Vision AI Co-Processor भी मिलता है। कंपनी ने Realme के इस फोन को Android 15 पर लॉन्च किया था, जो Realme UI 6.0 के सपोर्ट से लैस है। फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Motorola Edge 60 Pro

हमने आपको शुरुआत में Motorola Edge 70 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है, यह उसी पीढ़ी का निचला फोन है। इसे कंपनी ने 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के साथ 29,999 रुपये के शुरुआत दाम पर लॉन्च किया था। इसमें भी पिछले Motorola फोन जैसे ही IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलता है। इसी कारण फोन काफी मजबूत कहा जा सकता है। इसके फीचर अगर देखें जाएँ तो कंपनी ने इस फोन को कुछ दमदार सेटअप पर लॉन्च किया है।

इस फोन में एक 6.7-इंच की Super HD+ 1.5K Curved डिस्प्ले मिलती है। Motorola के फोन्स को कंपनी ने 50MP+50MP+10MP के कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया था, इसके अलावा इसमें एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। Motorola के फोन्स को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर को रखा है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड 15 पर आधारित Hello UI का सपोर्ट मिलता है। फोन में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है, जो 90W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।

एक अन्य फोन कौन सा लें

अगर आप इन फोन्स के अलावा कोई एक फोन खरीदना चाहते हैं तो आप Redmi के किसी इसी बजट के फोन्स को देख सकते हैं। आप मंगलवार को लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 को भी खरीद सकते हैं, जो इसी बजट में इंडिया के बाजार में एंट्री लिया है। इस फोन में भी अच्छे खासे स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। इसी कारण ये वाला मिड-रेंज सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है।

कौन सा फोन खरीदना चाहिए?

आप देख चुके हैं कि सभी अलग अलग फोन की अपनी अलग खूबी है। आपको परफॉरमेंस और डिजाइन वाला फोन चाहिए तो आप Realme के फोन्स में से किसी एक फोन को खरीद सकते हैं, इसके अलावा अगर आपको बड़ी से बड़ी बैटरी चाहिए तो भी आप Realme Phone के साथ जा सकते हैं, लेकिन अगर आप मजबूत फोन्स को खोज रहे हैं तो आपको Motorola के फोन के साथ जाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप एक लेटेस्ट फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप Redmi Turbo 5 के साथ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते Cooler का ये जुगाड़.. अभी नोट कर लो

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile