99% लोग नहीं जानते Cooler का ये जुगाड़.. अभी नोट कर लो

HIGHLIGHTS

क्या आप AC खरीदने के लिए जा रहे हैं?

कुछ इंतज़ार अगर करते हैं तो Cooler वाला ये जुगाड़ आपके काम आएगा।

आप यहाँ बताए गए नियम देखकर कूलर को AC का बाप बना सकते हैं।

99% लोग नहीं जानते Cooler का ये जुगाड़.. अभी नोट कर लो

भारत में रहने वाले लोग कुछ अलग तरह से सोचते हैं। असल में, यह जब भी कुछ खरीदने के लिए मार्केट की ओर बढ़ते हैं तो ऑफर और डील देखकर ही अपने लिए एक प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं। हालांकि, हर बार ऐसा करना सही नहीं होता है, हर बार डील और ऑफर आदि के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। गर्मियों में जब आप Cooler खरीदने जा रहे हैं, उस समय तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। असल में, अगर आप कूलर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते और ऐसे ही डिस्काउंट आदि के झांसे में आकर कूलर खरीद लेते हैं तो आपको कूलिंग के स्थान पर गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। इसी लिए कूलर को खरीदते समय आपको नीचे बताए गए नियमों या बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बेहतरीन शिमला वाली कूलिंग छोटे या बड़े कूलर से ही मिल सकती है। इसके लिए आपको AC की जरूरत नहीं होने वाली है। आइए अब इन बातों को जानते हैं जिन्हें आपको ध्यान रखना है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पहले कमरे का साइज चेक करें

यह सबसे पहला और सबसे जरूरी काम है और आप इसे सवाल के तौर पर भी देख सकते हैं। कमरे का साइज पता है तो सही Cooler चुनना आसान हो जाता है। अगर कमरा छोटा है यानि 150 Square Feet तक का या Study Room है या आप अकेले बैठकर काम करते हैं तो Personal Cooler आपके लिए सबसे सही है। लेकिन अगर कमरा बड़ा है, hall है या एक साथ कई लोग एक ही जगह रुकते हैं तो Desert Cooler के साथ जाना चाहिए। इसका Air Throw ज्यादा होता है, Water Tank बड़ा होता है और Motor भी कहीं ज्यादा Powerful होती है।

Desert Cooler ज्यादा बेस्ट क्यों माना जाता है?

Desert Cooler में बड़ा ब्लोअर या Exhaust Fan लगा होता है जो बाहर की हवा को अंदर खींचता है और उसे गीले Cooling Pads से गुजारता है। इस प्रोसेस में हवा ठंडी होकर कमरे में आती है। जहाँ Ventilation अच्छा हो यानि खिड़कियाँ खुली रहती हों वहाँ इसकी Cooling कहीं न कहीं AC जैसी ही महसूस होती है।

99% लोगों को पता ही नहीं होता ये Cooler जुगाड़

यह वो बात है जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं या जानते ही नहीं हैं। Cooler खरीदते वक्त सब कीमत और फीचर्स देखते हैं लेकिन घर में पानी कैसा है यह कोई नहीं सोचता। अगर घर में पानी हार्ड है यानि TDS ज्यादा है तो धीरे धीरे Cooling Pads पर सफेद परत जमने लगती है और Motor पर भी असर पड़ता है। ऐसे में Honeycomb Pads का इस्तेमाल बेहतर रहता है क्योंकि यह Hard Water में भी ज्यादा टिकाऊ रहते हैं। साथ ही टैंक को समय समय पर साफ करते रहिए।

Maintenance में लापरवाही बिल्कुल मत कीजिए

Cooler खरीद लिया और भूल गए; यही सबसे बड़ी गलती होती है। Cooling Pads की धुलाई, टैंक की सफाई और मोटर की जांच नियमित रूप से करते रहना चाहिए। बारिश का मौसम शुरू होते ही एक बात खास ध्यान रखिए। Tank में जमा पानी मच्छरों के पनपने की वजह बन सकता है। इसलिए जब Cooler इस्तेमाल न हो तो टैंक खाली कर देना चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile