ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुआ Redmi Note 12 4G, देखें टॉप 5 फीचर्स

ग्लोबल बाजार में लॉन्च हुआ Redmi Note 12 4G, देखें टॉप 5 फीचर्स
HIGHLIGHTS

स्नैपड्रैगन 685 के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 12 4G

Redmi Note 12 4G में मिल रहा है 50MP कैमरा

30 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G

Redmi ने ग्लोबली Redmi Note 12 series के स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया है। नया Redmi Note 12 4G मॉडल कंपनी की Redmi Note 12 सीरीज को जॉइन कर चुका है। सीरीज में आगे चल कर दो और मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है। Redmi 12S को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है और शाओमी ने 28 मार्च को Redmi Note 12 Turbo को भी लॉन्च करने की पुष्टि की है। Redmi Note 12 4G को 30 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाना है। आज हम देखें इस फोन के टॉप 5 फीचर्स और कीमत:

इसे भी देखें: Amazon Convertible Fest: भारी छूट के साथ मिल रहे हैं Samsung, LG, Whirlpool जैसे ब्रांडेड AC, देखें लिस्ट

1. Redmi Note 12 कीमत 

Redmi Note 12 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत EUR 229 (लगभग Rs 20,400), और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग Rs 22,200) है। 

2. Redmi Note 12 डिस्प्ले 

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रहरही है जो कि AMOLED डिस्प्ले है और इसे 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। डिस्प्ले 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। 

redmi note 12 4g

इसे भी देखें: Oppo A17 पर Amazon का भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर लगाकर हो जाएगा और भी सस्ता

3. Redmi Note 12 परफॉरमेंस 

डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है। Redmi Note 12 4G में 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट मिलता है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 8GB रैम मिल रही है और इसे 128GB UFS2.2 स्टॉरिज दिया गया है। 

4. Redmi Note 12 कैमरा 

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 12 में 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रन्ट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। 

5. Redmi Note 12 बैटरी 

Redmi Note 12 में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस को डस्ट व स्पलेश रीज़िस्टन्स बनाने के लिए IP53 रेटिंग दी गई है।

इसे भी देखें: 22,999 रुपये वाले Samsung Galaxy A14 5G को खरीदें केवल 2,499 रुपये में

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo