Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: भारत में कीमत, स्पेक्स और फीचर आदि की तुलना

HIGHLIGHTS

Redmi 17C स्मार्टफोन को कंपनी ने दमदार स्पेक्स के साथ लॉन्च कर दिया है।

इस फोन में एक 50MP का कैमरा सेटअप मिलता है।

Redmi के इस फोन को POCO और OnePlus के ये फोन्स टक्कर दे रहे हैं।

Redmi की ओर से इंडिया के बाजार में इसी महीने की शुरुआत में Redmi 17C को लॉन्च किया गया, इस फोन को कंपनी ने तीन अलग अलग कलर में लॉन्च किया है। इंडिया के बाजार में इस किफायती फोन की टक्कर POCO X8x और OnePlus N6x से हो रही है। इन सभी फोन्स में से दो फोन यानि Redmi 17C और OnePlus N6x को MediaTek के प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा POCO के फोन्स को कंपनी ने स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा तीनों ही स्मार्टफोन्स मॉडल एंड्रॉयड 16 पर आए हैं। इस फोन को IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा अगर बैटरी आदि को देखा जाए तो POCO M8x में 7900mAh की बैटरी मिलती है, वहीं OnePlus N6x को कंपनी 7000mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है। वहीं Redmi 17C में 6000mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं कि इन तीनों ही फोन्स में क्या अंतर है।

Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: इंडिया में क्या है कीमत

Redmi 17C को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में लेकर आया है। इस फोन का प्राइस 20,999 रुपये है। इसके अलावा फोन के 6GB रैम और 128GB मॉडल को कंपनी ने 22,999 रुपये में लॉन्च किया है। POCO M8x को देखा जाए तो इस फोन का प्राइस भी 20,999 रुपये 4GB रैम और 128GB मॉडल के लिए है। इसके अलावा इस फोन का भी 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल 22,999 रुपये है। कंपनी इस फोन को ब्लैक, ब्लू और लेदर ग्रीन कलर में लेकर आया है।

OnePlus N6x के प्राइस को देखें तो जानकारी मिलती है कि इस फोन को कंपनी ने 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल में 18,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 20,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई है। कंपनी की ओर से यह फोन Burgundy Red और Blue कलर में लेकर आया है।

Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर की तुलना

Redmi 17C को कंपनी ने 6.9-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। फोन में HyperOS 3 पर आधारित एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इस फोन में IP64 रेटिंग भी है।

POCO M8x में दूसरी ओर एक 6.9-इन च की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है, वहीं इसमें एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3 का सपोर्ट और IP64 रेटिंग भी मिलती है।

OnePlus N6x स्मार्टफोन में एक 6.8-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। कंपनी का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है और इसमें भी IP64 रेटिंग मिलती है।

Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: प्रोसेसर और बैटरी की तुलना

Redmi 17C को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 5G पर लेकर आई थी, इसमें 6GB तक की रैम सपोर्ट भी मिलती है, इसके अलावा फोन में 128GB स्टॉरिज भी मिलती है, इस फोन को कंपनी ने 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 33W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। फोन में 10W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

POCO M8x में कंपनी क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB की रैम और 128GB स्टॉरिज मिलती है। फोन में 7900mAh की बैटरी मिलती है। यह बैटरी 45W की फास्ट चार्जिंग के अलावा 22.5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता से लैस है। OnePlus N6x को देखा जाए तो इस फोन में MediaTek Dimensity Apex प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 4GB की रैम और 128GB तक की स्टॉरिज मिलती है। इस फोन को कंपनी एक 7000mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है, इसमें 15W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। वहीं 5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।

Redmi 17C vs POCO M8x vs OnePlus N6x: कैमरा की तुलना

Redmi 17c को देखा जाए तो इस फोन को 50MP के मेन कैमरा पर लॉन्च किया गया है, इसमें एक अन्य Auxiliary सेन्सर भी मिलता है, इस फोन में कंपनी ने एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया है। POCO M7c को देखा जाए तो इस फोन में भी एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा एक 2MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा OnePlus N6x में आपको एक 13MP का में कैमरा AF के साथ मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :