iPhone 14 Pro जैसे डायनेमिक आइलैंड के साथ लॉन्च हुआ Realme C55, टॉप 5 फीचर्स हैं कमाल के...

Highlights

Realme C55 इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है

यह ब्रांड का पहला फोन है जो iPhone 14 Pro जैसे डायनेमिक आइलैंड के साथ आया है जिसे मिनी-कैप्स्यूल कहा जा रहा है

Realme C55 33W फास्ट चार्जिंग और 64MP मेन कैमरा के साथ आता है

Realme C55 इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुका है। यह ब्रांड की C-सीरीज की लेटेस्ट पेशकश है और ऐसा लगता है कि इसमें वह सब कुछ है जो रियलमी के किफायती C-लाइनअप के फोन्स में सबसे प्रीमियम फोन कहलाने के लिए होना चाहिए। सबसे पहले, यह हैंडसेट iPhone 14 Pro जैसे डायनेमिक आइलैंड के साथ आता है, जिसे कंपनी ने मिनी कैप्स्यूल का नाम दिया है। हैंडसेट के सेंटर पर हमेशा की तरह एक पंच-होल कटआउट है लेकिन यह कुछ नोटिफिकेशन्स के लिए एक्सपेंड होगा जैसे कि चार्जिंग, बैटरी फुल, लो बैटरी वॉर्निंग, डेटा की उपयोगिता, कदम और पैदल चलने की दूरी की जानकारी आदि। 

Realme C55 की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 256GB स्टोरेज, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, FHD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और एंड्रॉइड 13 OS शामिल है। आइए इसके टॉप 5 फीचर्स को विस्तार से जानते हैं। 

Realme C55 डिस्प्ले

Realme C55 एक 6.72-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और डिस्प्ले पर बीच में सेल्फ़ी स्नैपर के लिए एक पंच-होल कटआउट दिया है और इसके फ्लैट बेज़ेल्स हैं। 

Realme C55 प्रोसेसर और OS 

फोन मीडियाटेक हीलिओ G88 SoC द्वारा संचालित है जिसे माली-G52 2EEMC2 GPU, 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB स्टोरेज एक साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 13-आधारित रियलमी यूआई कस्टम स्किन पर चलता है। 

Realme C55 कैमरा 

पीछे की तरह कैमरा के लिए Realme C55 में एक 64MP प्राइमरी सेन्सर और 2MP का डेप्थ लेंस मिलता है। सेल्फ़ी और वीडियो चैट्स के लिए इसमें एक 8MP स्नैपर दिया गया है। 

Realme C55 बैटरी

स्मार्टफोन 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 5,000mAh की बैटरी को पैक करता है। 

Realme C55 कनेक्टिविटी 

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G,ड्यूअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और चार्जिंग के लिए एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया है। 

Realme C55 की कीमत 

Realme C55 के 6GB + 128GB बेस मॉडल की कीमत Rp 2,499,000 (लगभग Rs 13,300) और 8GB + 256GB वर्जन की कीमत Rp 2,999,000 (लगभग Rs 16,000) रखी गई है। फोन 8 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और यह रेनी नाइट और सन शॉवर कलर ऑप्शन्स में आएगा। स्मार्टफोन भारत में भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles