Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना

HIGHLIGHTS

Oppo ने Oppo F35 Series में Oppo F35 Pro को भी लॉन्च किया है।

Motorola Edge 70 Pro+ Oppo के फोन को कड़ी टक्कर दे रहा है।

दोनों फोन्स की बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना।

अगर आप 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के आसपास के प्राइस में एक दमदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो इस समय आपको कई फोन्स मिल जाने वाले हैं। Oppo ने हाल ही में अपने Oppo F35 Series के Oppo F35 Pro को लॉन्च किया है। इसके अलावा इसी रेंज में आपको Motorola का Moto Edge 70 Pro+ भी मिल जाने वाला है। इस फोन को लॉन्च हुए कुछ समय हो चुका है, लेकिन यह आज भी एक दमदार फोन माना जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं, दोनों में ही IP69-ग्रेड एक्सट्रीम वाटरप्रूफिंग रेटिंग मिलती है, इसके अलावा दोनों ही फोन्स में एक 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। हालांकि, अगर आप इन दोनों ही फोन्स में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो आपको इन दोनों की तुलना को बारीकी से देख लेना चाहिए। यहाँ हम दोनों ही यानि Oppo और Motorola के फोन्स की तुलना करेंगे। यहाँ आपको दोनों ही फोन्स की बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना देखने को मिलने वाली है। आइए इस तुलना को शुरू करते हैं।

Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: इंडिया प्राइस

ओप्पो ने अपने ग्राहकों के लिए फोन को तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। OPPO F35 Pro का बेस मॉडल 6GB + 128GB वेरिएंट में 45,999 रुपये के प्राइस में आता है, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, हालांकि, टॉप एंड मॉडल को कंपनी 8GB + 256GB स्टॉरिज के साथ 54,999 रुपये के प्राइस मे लेकर आई है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro+ को देखा जाए तो इस फोन को 12GB रैम + 256GB स्टॉरिज में खरीदा जा सकता है। इस फोन का आधिकारिक लॉन्च प्राइस 47,999 रुपये के आसपास है। दोनों ही फोन्स को आप ऑनलाइन बाजार से खरीद सकते हैं।

Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: डिस्प्ले और डिजाइन की तुलना

डिस्प्ले को देखा जाए तो दोनों नहीं फोन्स में 144Hz के सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट मिलती है, और दोनों ही फोन्स में 1.5K AMOLED पैनल मिलता है, ब्राइटनेस के मामले में मोटोरोला काफी आगे निकल जाता है। Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8-इंच का एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR10+ सपोर्ट और रिकॉर्ड 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं OPPO F35 Pro में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद क्रिस्प विजुअल्स और स्मूद एनिमेशन के साथ आता है।

Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: परफॉरमेंस की तुलना

Motorola Edge 70 Pro+ में 4nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 24 लाख (24,00,000) से अधिक स्कोर किया है। इसमें 12GB की सुपर-फास्ट LPDDR5x रैम और 256GB की नेक्स्ट-जेन UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। दूसरी ओर, OPPO F35 Pro में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर मिलता है। ओप्पो का फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर लॉन्च हुआ था, जबकि मोटोरोला Android 16 पर आधारित क्लीन Hello UI पर चलता है।

Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: कैमरा की तुलना

Motorola Edge 70 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 112-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और OIS के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। यह टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 50x तक हाइब्रिड डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, OPPO F35 Pro के रियर में 50MP का मेन OIS कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। हालांकि, सेल्फी के मामले में ओप्पो ने खास ध्यान दिया है। F35 Pro में 100-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। मोटोरोला के फोन में भी फ्रंट पर एक 50MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है।

Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: बैटरी की तुलना

अगर आप अपने फोन में एक दमदार बैटरी खोज रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि Oppo का फोन आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। इस फोन में एक 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती हैं। Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो ओप्पो से थोड़ी छोटी जरूर है लेकिन चार्जिंग फीचर्स में बाजी मार लेती है। मोटोरोला में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट से लैस है। मोटोरोला भी IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ अपने फोन को लेकर आया है।

यह भी पढ़ें: Oppo F35 5G vs Vivo S2 5G: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :