OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi Note 12 5G: समान कीमत में किसके फीचर हैं ज्यादा फायदेमंद

OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi Note 12 5G: समान कीमत में किसके फीचर हैं ज्यादा फायदेमंद
HIGHLIGHTS

OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है

Redmi Note 12 5G में स्नैप्ड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है

दोनों फोंस 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं

OnePlus ने अपने Nord CE 3 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nord CE 3 Lite को नए डिजाइन और पॉवरफुल स्पेक्स और कैमरा इम्प्रूवमेंट के साथ लाया गया है। Redmi note 12 5G इसी प्राइस सेगमेंट में आने वाला शानदार स्मार्टफोन है। वैसे तो ये दोनों ही फोंस बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करते हैं, लेकिन देखना यह है कि ये दोनों एक-दूसरे को कैसे टक्कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi note 12 5G के बीच क्या फर्क है। 

इसे भी देखें: पिछली जनरेशन से ज्यादा बड़ी डिस्प्ले और यूनिक शेप के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Flip 5

OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi note 12 5G: डिज़ाइन और डिस्प्ले 

OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसे Asahi Dragontrail Star ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। यूजर्स 60Hz और 120Hz के बीच में स्विच कर सकते हैं। डिवाइस में पॉवर बटन ही फिंगरप्रिन्ट सेन्सर का भी काम करता है। 

Redmi note 12 5G में सेंट्रल पंच-होल डिस्प्ले है। रेडमी ने फोन के रियर कैमरे एक डॉमिनो आइलैंड में दिए हैं। Redmi Note 12 5G 6.6 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite

OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi note 12 5G: परफॉर्मेंस

OnePlus Nord CE 3 Lite को 5G सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट से लैस है और इसे एंड्रॉइड 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 दिया गया है। 

Redmi Note 12 5G में स्नैप्ड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, रेडमी का MIUI अधिक कस्टमाइजेशन ऑफर करता है लेकिन इसमें ऐड्स और ब्लोटवेयर भी साथ आते हैं।

इसे भी देखें: iQOO Neo 8 Pro की डीटेल हुई लीक, डिस्प्ले से बैटरी तक के बारे में मिली जानकारी

OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi note 12 5G: कैमरा 

OnePlus Nord CE 3 Lite के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung HM6 सेन्सर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। 

Redmi Note 12 5G में पीछे की तरफ 48MP+ 8MP (अल्ट्रावाइड)+ 2MP (मैक्रो) ट्रिओ दिया है। हैंडसेट में सामने की तरफ 13MP का सेल्फ़ी शूटर है।

Redmi Note 12 5G

OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi note 12 5G: बैटरी 

OnePlus Nord CE 3 Lite में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस के  80W का फास्ट चार्जर दिया गया है। 

Redmi note 12 5G 5000mAh बैटरी के साथ आता है जो 33W चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है।

इसे भी देखें: एप्पल ने मुंबई में अपने ग्रैंड इंडिया रिटेल स्टोर की पहली झलक दिखाई

OnePlus Nord CE 3 Lite Vs Redmi note 12 5G: कीमत 

Nord CE 3 Lite को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। 

Redmi Note 12 5G के 4+128GB मॉडल की कीमत ₹17,388 है और 6+128GB मॉडल ₹19,999 में उपलब्ध है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo