नया लॉन्च हुआ Redmi Note 12 Pro 4G कर रहा है Redmi Note 12 Pro 5G से मुकाबला, देखें तुलना

नया लॉन्च हुआ Redmi Note 12 Pro 4G कर रहा है Redmi Note 12 Pro 5G से मुकाबला, देखें तुलना
HIGHLIGHTS

Redmi Note 12 Pro का 4G वर्जन इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है

Redmi Note 12 Pro 4G में एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है

Redmi Note 12 Pro के दोनों वर्जन्स में 5000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

जैसा कि हम जानते ही हैं Redmi Note 12 Pro 5G इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था और अब इस स्मार्टफोन का 4G वर्जन इंडोनेशिया में पेश किया गया है। आज हम Redmi Note 12 Pro के 4G वेरिएंट की तुलना 5G वेरिएंट से करने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं दोनों रेडमी फोंस एक-दूसरे से कैसे करते हैं मुकाबला…

Redmi Note 12 Pro 4G vs Redmi Note 12 Pro 5G: Display

Redmi Note 12 Pro 4G में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल-HD+ 1,080 x 2,400 रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। सेल्फ़ी कैमरा के लिए सेंटर पर एक पंच-होल कटआउट दिया है। 

​Redmi Note 12 Pro 5G में HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz मैक्स रिफ्रेश रेट और 900 Nits पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। 

इसे भी देखें: Samsung Galaxy Tab S9 Plus के रेन्डर हुए लीक, ये टॉप फीचर्स बनाएंगे इसे खास

Redmi Note 12 Pro 4G

Redmi Note 12 Pro 4G vs Redmi Note 12 Pro 5G: Camera 

Redmi Note 12 Pro 4G में एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 108MP प्राइमरी सेन्सर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 5MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर शामिल है। डिवाइस में सेल्फ़ी और वीडियो कॉल्स के लिए 16MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। 

इसके अलावा Note 12 Pro 5G डिवाइस में 50MP IMX766 प्राइमरी सेन्सर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड सेन्सर और 2MP मैक्रो सेन्सर को शामिल किया गया है। 

Redmi Note 12 Pro 4G vs Redmi Note 12 Pro 5G: Performance

Redmi Note 12 Pro 4G में क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 732G प्रोसेसर है जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में अतिरिक्त स्टोरेज के लिए माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 OS पर आधारित MIUI 13 पर चलता है। 

फोन का 5G वर्जन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 5G SoC से लैस है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में आता है। 

इसे भी देखें: iPhone 11 पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, 14 हजार से भी कम में मिल जाएगा फोन

Redmi Note 12 Pro 5G

Redmi Note 12 Pro 4G vs Redmi Note 12 Pro 5G: Battery

Redmi Note 12 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

दूसरी ओर Note 12 Pro 5G को भी 5000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro 4G vs Redmi Note 12 Pro 5G: Price 

Redmi Note 12 Pro 4G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लॉन्च पोस्टर से प्रतीत होता है कि इसकी सेल मई से शुरू की जाएगी। 

वहीं बात करें Note 12 5G की तो इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।

इसे भी देखें: बिल्ट-इन टचस्क्रीन वाला एयरपोड्स केस लॉन्च कर सकता है एप्पल

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo