अगर आप प्रीमियम 5G खरीदना चाह रहे हैं तो OnePlus की वेबसाइट पर चल रही ये डील आपको पसंद आएगी और आप OnePlus 9 5G को 22% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यहां हम डिवाइस के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज वेरिएंट की बात कर रहे हैं।
OnePlus 9 5G की MRP 54,999 रुपये है। वेबसाइट पर डिवाइस को 42,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इस तरह फोन आपको 12,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
इसके अलावा, आप अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको MobiKwik से पेमेंट करनी होगी जिससे आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और आप कुल 14,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे। यह कैशबैक पाने के लिए आपको MBK2000 कोड का उपयोग करना होगा। ऑफर के बाद फोन आपको 40,999 रुपये में मिल जाएगा।
OnePlus साथ ही 6 महीने के लिए फ्री स्पॉटिफाई एक्सेस भी दे रहा है।
1. OnePlus 9 5G क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 888 चिपसेट से लैस है जिसे 8जीबी और 12जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉइड 11 पर चलता है लेकिन इसे OxygenOS 13 पर अपग्रेड किया जा सकता है जो एंड्रॉइड 13 पर आधारित है।
2. इस फ्लैगशिप में 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.55-इंच AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले पैनल HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
3. OnePlus 9 5G एक ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसे Hasselblad कलर कन्फिगरेशन के साथ पेयर किया गया है। कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मोनोक्रोम लेंस शामिल है।
4. यह 65-वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक 4500mAh की बैटरी को पैक करता है।