Lava Virat Curve vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Lava Virat Curve vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Lava Virat Curve 5G भारत में 25000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो गया है। इस सेगमेंट में Vivo T5 Lite 5G और OnePlus N6 इसके तगड़े प्रतिस्पर्धी हैं, जो अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। Lava Virat Curve अपने 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और रियर मिनी डिस्प्ले के साथ अलग नजर आता है। Vivo T5 Lite में बड़ी बैटरी और microSD कार्ड सपोर्ट मिलता है, जबकि OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। आइए तीनों फोन के फीचर्स और कीमत की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Virat Curve vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 394ppi है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन के रियर पैनल पर एक मिनी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिससे वॉल्यूम, बैटरी प्रतिशत, समय, इमोजी और दूसरी नोटिफिकेशन देखी जा सकती हैं। साथ ही इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है।

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेंसिटी 260ppi है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है।

Lava Virat Curve launched with stunning design and features

OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसे IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। डिजाइन के लिहाज से तीनों में Lava का कर्व्ड AMOLED पैनल और रियर मिनी डिस्प्ले इसे बाकी दोनों से अलग बनाते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Lava Virat Curve 5G में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी दो साल के OS अपग्रेड्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।

Vivo T5 Lite 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 मिलता है।

OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 5,300 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी दो बड़े OS अपग्रेड्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।

Vivo T5 Lite 44W 5G Price sale in india 22 July offer specifications

कैमरा में किसका दबदबा?

Lava Virat Curve 5G में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें स्क्रीन फ़्लैश भी दिया गया है।

Vivo T5 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP f/1.8 Sony IMX852 मेन कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 5MP f/2.2 कैमरा मिलता है।

OnePlus N6 में पीछे 50MP f/1.8 सिंगल कैमरा दिया गया है, जो 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है। फोन 1080p/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और Dual-View वीडियो मोड को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में तीनों फोन में बड़ी क्षमता मिलती है। Lava Virat Curve में 6,000mAh बैटरी है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्स में 33W चार्जर मिलता है। कंपनी के मुताबिक फोन 55 घंटे तक टॉक टाइम, 720 घंटे तक स्टैंडबाय और 660 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकता है।

Vivo T5 Lite में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी इसकी बैटरी क्षमता Lava Virat Curve से ज्यादा है, हालांकि चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम है।

OnePlus N6 में तीनों में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। OnePlus का दावा है कि बैटरी 1,600 फुल चार्ज साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का करीब 80 प्रतिशत बनाए रखती है और फोन तीन दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

भारत में कीमत

भारत में Lava Virat Curve 5G की कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये है। बैंक डिस्काउंट के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री Flipkart पर 28 सितंबर से शुरू होगी। फोन Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर में आता है।

Vivo T5 Lite 5G की शुरुआती कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 20,499 रुपये है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट 22,999 और 6GB+256GB मॉडल 26,999 में आता है। यह Twilight Shadow और Wave Blue कलर में उपलब्ध है।

वहीं OnePlus N6 की कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 24,999 और 6GB+128GB मॉडल के लिए 26,999 रुपये है। यह Fresh Mint और Midnight Green कलर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: realme 16 Pro Harry Potter Edition vs Vivo V70 vs Motorola Edge 70 Max: स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile