iQOO Z11 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
अगर आप 20,000 रुपये के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कई दमदार विकल्प मौजूद हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Z11 Lite इसी सेगमेंट में Nothing Phone 3a Lite और Moto G37 Power को कड़ी टक्कर देता है। तीनों फोन अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। कोई बड़ी बैटरी पर जोर देता है, तो कोई बेहतर डिस्प्ले और कैमरा अनुभव देने की कोशिश करता है। आइए जानते हैं कि इन तीनों स्मार्टफोन्स में क्या अंतर है।
SurveyiQOO Z11 Lite vs Nothing Phone 3a Lite vs Moto G37 Power
डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में तीनों स्मार्टफोन अलग पहचान रखते हैं। iQOO Z11 Lite में फ्लैट फ्रेम और मैट फिनिश बैक पैनल दिया गया है। यह फोन 6.74 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन को IP65 रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और SGS Five-Star Drop Resistance भी मिली है।
Nothing Phone 3a Lite का डिजाइन कंपनी की पहचान को बरकरार रखता है। इसमें 6.77 इंच का Full HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस और 2,160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। फोन IP54 रेटिंग और Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है।
वहीं, Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,050 निट्स HBM ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में Nothing आगे निकलता है, जबकि मजबूती के लिहाज से Motorola बेहतर विकल्प साबित होता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 Lite में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अधिकतम 6GB LPDDR4X रैम, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज, 6GB तक एक्सटेंडेड रैम और 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Nothing Phone 3a Lite में अधिक दमदार MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलता है। फोन में 8GB रैम, 256GB तक स्टोरेज, 8GB वर्चुअल रैम और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह Nothing OS 3.5 (Android 15) पर चलता है और कंपनी तीन बड़े Android अपडेट तथा छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम, 128GB स्टोरेज, 12GB तक RAM Boost और 1TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 पर चलता है।
अगर रॉ परफॉर्मेंस की बात करें तो Nothing Phone 3a Lite सबसे आगे दिखाई देता है, जबकि Android 16 के साथ iQOO और Motorola नए सॉफ्टवेयर अनुभव का फायदा देते हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेगमेंट में Nothing Phone 3a Lite सबसे ज्यादा फीचर-पैक नजर आता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मिलता है। फोन Ultra XDR, Night Mode, Portrait, Macro Mode और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
iQOO Z11 Lite में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है। इसमें Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Time-lapse और Slow Motion जैसे कैमरा फीचर्स शामिल हैं।
Moto G37 Power में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बेहतर कैमरा अनुभव और ज्यादा वर्सेटाइल सेटअप के मामले में Nothing Phone 3a Lite बढ़त हासिल करता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Moto G37 Power सबसे आगे है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
iQOO Z11 Lite में 6,500mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग का यह अच्छा संतुलन पेश करता है।

Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यदि बैटरी बैकअप आपकी प्राथमिकता है तो Moto G37 Power सबसे मजबूत विकल्प है।
भारत में कीमत
भारत में iQOO Z11 Lite की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये रखी गई है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,499 रुपये, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और SBI कार्ड पर 1,500 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलने के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये हो जाती है।
Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
Moto G37 Power सबसे किफायती विकल्प है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट 15,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today, 27 July 2026: सोने में जोरदार गिरावट, चांदी के भी टूटे भाव, जानें आज का ताज़ा रेट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile