iQOO Z11 Lite 4GB 64GB vs Realme P4R: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

iQOO Z11 Lite 4GB 64GB vs Realme P4R: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में iQOO Z11 Lite 5G को अब नए 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह मॉडल 20,000 रुपये से कम में Amazon India पर लिस्ट है और आने वाली Amazon Great Indian Festival Sale में 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होने का दावा किया गया है। इसी प्राइस रेंज में Realme P4R 5G भी मौजूद है, जिसकी शुरुआती कीमत भी 20,000 रुपये के आसपास है। दोनों फोन्स में 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO Z11 Lite 4GB 64GB vs Realme P4R

डिज़ाइन और डिस्प्ले

iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

वहीं, Realme P4R 5G में 6.8 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है और पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है। यानी स्क्रीन साइज, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के आंकड़ों के आधार पर Realme P4R का डिस्प्ले ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन पेश करता है। फोन में IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build भी दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

iQOO Z11 Lite 5G में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। नए 4GB + 64GB मॉडल में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा फोन के दूसरे वेरिएंट में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज उपलब्ध है। फोन को 2 बड़े OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Realme P4R 5G में भी 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा किसका बेहतर?

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है। Realme P4R 5G में भी 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस मिलता है। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

इस तरह दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा है, लेकिन फ्रंट कैमरा रिजॉल्यूशन और कैमरा फीचर्स के मामले में Realme P4R ज्यादा विकल्प देता है।

बैटरी और चार्जिंग

iQOO Z11 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W FlashCharge सपोर्ट करती है और इसमें रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। Realme P4R 5G में इससे बड़ी 8,000mAh बैटरी दी गई है। फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी क्षमता के मामले में Realme P4R, iQOO Z11 Lite से काफी आगे है, जबकि चार्जिंग स्पीड दोनों में करीब-करीब समान है।

भारत में कीमत

  • iQOO Z11 Lite 5G का नया 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 17,499 रुपये में पेश किया गया है।
  • वहीं, Realme P4R 5G की कीमत 4GB + 128GB शुरुआती मॉडल के लिए 19,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: सच्ची कहानी पर बनी है 8 एपिसोड वाली ये दमदार सीरीज, IMDb पर मिली 8.8 रेटिंग, धड़ल्ले से उड़ा ले गई 43 अवॉर्ड्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile