iQOO 15R VS OnePlus 15R: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की टक्कर, 5 पॉइंट्स में समझें कौन है असली ‘फ्लैगशिप किलर’?

iQOO 15R VS OnePlus 15R: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की टक्कर, 5 पॉइंट्स में समझें कौन है असली ‘फ्लैगशिप किलर’?

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में परफॉर्मेंस सेगमेंट का मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। एक तरफ Vivo का सब-ब्रांड नया iQOO 15R लेकर आ चुका है, वहीं दूसरी ओर, बाजार में पहले से ही OnePlus का OnePlus 15R अपने पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ यूज़र्स को लुभा रहा है। दोनों फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं, लेकिन असली फर्क डिटेल्स में छिपा है। आइए 5 पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर दोनों ही फोन्स में से असली ‘फ्लैगशिप किलर’ कौन है?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO 15R VS OnePlus 15R: डिस्प्ले में कौन बेहतर?

iQOO 15R में 6.59 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह कॉम्बिनेशन खासकर उन यूज़र्स के लिए बेस्ट है जो आउटडोर में फोन का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करते हैं, या ऐसा भी कह सकते हैं कि जिन लोगों को हाई ब्राइटनेस कंटेंट देखना पसंद है। दूसरी तरफ OnePlus 15R में 6.83 इंच का बड़ा Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 100% DCI-P3 कलर सपोर्ट के साथ आता है। गेमिंग और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिहाज से OnePlus थोड़ा ज्यादा फ्लूइड अनुभव देता है, जबकि iQOO बेहतर रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस के मामले में ज्यादा बेहतर कहा जा सकता है।

iQOO 15R VS OnePlus 15R: परफॉर्मेंस और प्रोसेसर में क्या अंतर?

दोनों स्मार्टफोन Qualcomm के 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च हुए हैं, इसलिए रॉ परफॉर्मेंस में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलता। iQOO 15R में SuperComputing Q2 चिप भी दी गई है, जो खासतौर पर गेमिंग और थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाती है। वहीं OnePlus 15R में G2 Wi-Fi चिप और टच रिस्पॉन्स चिप जैसी अतिरिक्त तकनीक मिलती है, जिससे नेटवर्क स्टेबिलिटी और टच इनपुट और ज्यादा सटीक हो जाता है। दोनों फोन 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं, इसलिए मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में दोनों लगभग बराबरी पर हैं। परफॉरमेंस के मामले में ऐसा भी कह सकते हैं कि दोनों ही फोन्स में ज्यादा अंतर नहीं है।

iQOO 15R VS OnePlus 15R: बैटरी और चार्जिंग में किसका दबदबा?

बैटरी को देखा जाए तो यहाँ iQOO 15R थोड़ी बढ़त लेता है क्योंकि इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह कॉम्बिनेशन उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन माना जा सकता है, जो लंबे समय के लिए अपने फोन को बिना किसी रोकटोक के इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कम समय की चार्जिंग में ही जल्दी फोन को फिर से इस्तेमाल करने लगते हैं। OnePlus 15R में 7,400mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि बैटरी थोड़ी छोटी है, लेकिन कंपनी का दावा है कि चार साल बाद भी इसकी हेल्थ 80% तक बनी रहेगी। अगर सिर्फ नंबर देखें तो iQOO आगे है, लेकिन लॉन्ग-टर्म बैटरी हेल्थ के मामले में OnePlus भी मजबूत ऑप्शन हो सकता है।

iQOO 15R VS OnePlus 15R: कैमरा क्वालिटी और वीडियो फीचर्स कौन आगे?

iQOO 15R में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें AI Erase, AI Reflection Erase और AI Document Scanner जैसे फीचर मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काम के हो सकते हैं। दूसरी ओर OnePlus 15R में 50MP Sony IMX906 सेंसर के साथ OIS सपोर्ट दिया गया है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो ज्यादा स्टेबल मिलती है। यह फोन 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। अगर वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टेबल फोटोग्राफी आपकी प्राथमिकता है, तो OnePlus ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, कैमरा के तौर पर दोनों ही फोन्स को देखा जाए तो दोनों ही बेस्ट हैं।

iQOO 15R VS OnePlus 15R: कीमत में क्या अंतर कौन देता है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

कीमत की बात करें तो iQOO 15R का 8GB + 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये से शुरू होता है, जो बैंक ऑफर के बाद करीब 40,999 रुपये में मिल सकता है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट 52,999 रुपये में उपलब्ध है, जिस पर भी बैंक डिस्काउंट मिलता है, इसे 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को भी पेश किया गया है, जो 47,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, लेकिन इसे डिस्काउंट के बाद केवल 43,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल जाने वाला है। फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 1 बजे से ही शुरू हो गई है, फोन को iQOO eStore, Vivo Exclusive Stores के अलावा रिलायंस स्टोर्स पर सेल किया जाने वाला है। वहीं, OnePlus 15R का बेस 12GB + 256GB मॉडल 47,999 रुपये से शुरू होता है और ऑफर के बाद 44,999 रुपये तक आ सकता है। टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये में मिलता है। अगर कम कीमत में ज्यादा बैटरी और 100W चार्जिंग चाहिए तो iQOO 15R ज्यादा आकर्षक बनता है, लेकिन ब्रांड वैल्यू और कैमरा स्टेबिलिटी के लिहाज से OnePlus 15R भी मजबूत दावेदार है।

कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग आपकी रास आती है तो iQOO 15R आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर आप बेहतर वीडियो स्टेबिलिटी, प्रीमियम ब्रांड इमेज और ज्यादा स्मूद डिस्प्ले अनुभव चाहते हैं तो OnePlus 15R आपके लिए ज्यादा बेहतर रह सकता है। दोनों ही फोन 45 से 50 हजार रुपये की रेंज में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं, इसलिए आपकी जरूरत ही तय करेगी कि असली ‘फ्लैगशिप किलर’ कौन है।

यह भी पढ़ें: iQOO 15R Launched: गेमर्स के लिए आया नया फ्लैगशिप किलर? मिलती है 7600mAh की जम्बो बैटरी, देखें क्या है प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo