ताबड़तोड़ फीचर्स के साथ Google की Latest Pixel 8 Series ने मारी धांसू एंट्री, देखें 5 Powerful फीचर | Tech News
Google के नए Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया गया है।
Pixel 8 की कीमत भारत में 75,999 रुपए रखी गई है और यह सिंगल 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
फ़ोटोज़ और वीडियोज़ कैप्चर करने के लिए गूगल के नए लॉन्च हुए डिवाइसेज़ 50MP Samsung GN2 प्राइमरी कैमरा से लैस हैं।
बुधवार को गूगल ने अपने Made by Google 2023 हार्डवेयर लॉन्च इवेंट के दौरान नए Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया। सर्च जायंट की ओर से ये नए स्मार्टफोन्स टेंसर चिपसेट और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स गूगल के AI से चलने वाले फीचर्स जैसे फ़ोटो अनब्लर और लाइव ट्रांसलेट को सपोर्ट करते हैं और कंपनी ने इन्हें 7 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का वादा किया है।
Google Pixel 8 series: कीमत, उपलब्धता
Pixel 8 की कीमत भारत में 75,999 रुपए रखी गई है और यह सिंगल 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसी बीच, Pixel 8 Pro का 128GB मॉडल 1,06,999 रुपए की कीमत में आया है। ये हैंडसेट्स 12 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि प्री-ऑर्डर 4 अक्टूबर से ही शुरू हो गए हैं।
Google Pixel 8, Pixel 8 Pro: टॉप 5 फीचर
Display
Pixel 8 स्मार्टफोन 6.2-इंच फुल HD+ OLED स्क्रीन के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है, जबकि Pixel 8 Pro में 6.7-इंच क्वाड HD रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है।
Performance
दोनों हैंडसेट गूगल के नैनो-कोर Tensor G3 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस हैं जिन्हें 8GB (Pixel 8) और 12GB (Pixel 8 Pro) रैम के साथ पेयर किया गया है। ये दोनों ड्यूल-सिम स्मार्टफोन्स हैं जो एंड्रॉइड 14 OS पर चलते हैं।
Camera
फ़ोटोज़ और वीडियोज़ कैप्चर करने के लिए गूगल के नए लॉन्च हुए डिवाइसेज़ 50MP Samsung GN2 प्राइमरी कैमरा से लैस हैं। Pixel 8 में 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जबकि Pixel 8 Pro 64MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 48MP टेलीफ़ोटो कैमरा के साथ आता है। वहीं दूसरी ओर सेल्फ़ी और वीडियो चैट्स के लिए दोनों फोन्स में 11MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है।
Battery
Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro हैंडसेट क्रमश: 4575mAh और 5050mAh बैटरी से लैस हैं जो 27W और 30W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। गूगल के अनुसार ये स्मार्टफोन्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। प्रो मॉडल की बैटरी 30 मिनट में 50% और 100 मिनट में 100% चार्ज हो सकती है, जबकि इसकी तुलना में रेगुलर मॉडल को चार्ज होने में थोड़ी देर लगती है।
Connectivity
इन मॉडल्स के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 6E, 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.3, GPS, NFC और USB Type-C port शामिल हैं। इसके अलावा इन फोन्स में मौजूद सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, गाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सीमिटी सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फिंगरप्रिन्ट स्कैनर शामिल है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!