Flipkart Early Bird Deals में Realme, Oppo के ये फोन मिल रहे बेहद सस्ते, पूरी लिस्ट देखें

HIGHLIGHTS

Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले Early Bird Deals में 6 स्मार्टफोन पर तगड़ी डील मिल रही है।

सभी फोन्स पर मिलने वाली डील और स्पेक्स की सम्पूर्ण जानकारी।

लिस्ट में मौजूद सभी फोन्स 6000mAh या उससे ज्यादा बैटरी के साथ आते हैं।

साल की महासेल शुरू होने से पहले ही Flipkart पर स्मार्टफोन डील्स की लाइन लग गई है। Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले Early Bird Deals 24 सितंबर से लाइव हैं। बहुत से फोन्स पर सबसे तगड़ी डील मिल रही है। हालांकि, हम आज जो फोन आपके लिए एक लिस्ट में शामिल करके लेकर आए हैं, वह आपको सस्ते तो मिल ही रहे हैं, लेकिन यह आपको सबसे बेस्ट बैटरी के साथ भी मिल रहे हैं। इसका मतलब ही कि अगर आप इन्हें सस्ते में लेते हैं तो यह आपका साथ लंबे समय तक देने वाले हैं। इन सभी फोन्स में बड़ी बैटरी मौजूद है। आइए फ्लिपकार्ट की महासेल से पहले आपको कौन सी डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं।

क्या होता है इफेक्टिव प्राइस?

इससे पहले कि हम किसी भी तरह के ऑफर या डील के बारे में जानकारी देना शुरू करें, आपको हम यह समझाने वाले हैं कि आखिर यहां इफेक्टिव प्राइस होता क्या है। असल में, इस प्राइस में बैंक कार्ड, सुपर कॉइन्स या एक्सचेंज की छूट शामिल होती है, यानी हर खरीदार को यही रेट मिले, जरूरी नहीं। आपके कार्ड और और एक्सचेंज प्राइस में अंतर हो सकता है, ऐसे में यह प्राइस सभी के लिए अलग अलग हो सकता है।

कम बजट में मिल रहे कई फोन

Boltt Evo की बात करें तो यह आपको बेहद ही कम प्राइस में इस समय खरीदने के लिए मिल रहा है। 8999 रुपये में आपको 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले (120Hz), Unisoc T7250, 50MP+2MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी मिलती है।

Oppo K14 Lite को भी इस समय सस्ते में खरीदा जा सकता है, यह फोन आपको 15999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है, इसमें 7,000mAh की बैटरी के साथ साथ 15W की चार्जिंग क्षमता मिलती है, इस फोन में 4GB RAM+64GB स्टोरेज मिलती है।

AI+ Nova 2 Ultra 5G भी इस सेल में आपको सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 18999 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी है।

Infinix Note Edge को भी सेल में सस्ते में बेचा जा रहा है। इसे आप 23999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसमें आपको 1.5K AMOLED (120Hz), Dimensity 7100, 6GB/8GB RAM, 128GB/256GB स्टोरेज, 50MP रियर और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में एक 6,500mAh बैटरी मिलती है जो 45W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।

Realme P4 5G को खरीदने वाले ग्राहकों को भी अच्छी डील मिलने वाली है। इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 29999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। इस फोन में आपको एक 6.77 इंच का 144Hz AMOLED, Dimensity 7400, 50MP+8MP कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा, 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग क्षमता मिलती है।

Realme P4s 5G को 31999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसमें एक 8,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 1.5K AMOLED, Dimensity 7400 Ultra, 8GB/12GB तक RAM और 80W चार्जिंग है। दोनों Realme फोन की खास बात यह है कि 80W चार्जिंग क्षमता से लैस हैं।

यह भी पढ़ें: Lava Shark 2 Pro 5G vs iQOO Z11 Lite 5G vs Oppo K14 Lite: 20 हज़ार के अंदर कौन बेस्ट? देखें तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :