Vivo T5 5G With 7050mAh Battery 3D Curved AMOLED Display Launched in India Price Specifications
ऐसा कई बार देखने में आता है कि सेल (sale) शुरू होने से पहले ही यह डिसाइड करना पड़ता है कि आखिर कौन सा फोन खरीदना है क्योंकि सेल के दौरान फैसला करने का वक्त ही नहीं मिलता है। Flipkart की Big Billion Days 2026 sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है, इसी समय Amazon India पर भी फेस्टिवल सेल शुरू होने वाली है। हालांकि, अगर BBD Sale को देखा जाए तो यहाँ आपको डिस्काउंट ऑफर्स से लेकर बैंक ऑफर के अलावा No Cost EMI मिलने वाली है, ऐसा भी कह सकते हैं कि आपको इस सेल के दौरान ऐसे बम्पर डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं, जो आपको पहले कभी नहीं मिले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको कौन से Realme, Vivo और Motorola Phones पर सबसे बेस्ट डील्स और डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं।
realme P4 Lite 5G में एक 7000mAh बैटरी मिलती है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। इसमें एक 144Hz तक और 900 nits brightness वाली डिस्प्ले भी मिलती है, फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर, IP64 प्रोटेक्शन के अलावा military-grade durability भी मिलती है। कीमत को देखा जाए तो यह 18,999 रुपये का है, लेकिन इसपर 2500 रुपये की छूट के बाद इसे फेस्टिव सेल में मात्र 16,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
realme P4x 5G का प्राइस 26,999 रुपये है, और इस प्राइस में इस फोन को AnTuTu पर 7,80,000 से ज्यादा स्कोर मिला है। इसके द्वारा आपको BGMI में 90FPS मिलता है और FrostCore vapour chamber CPU temperature को 20°C तक कम करता है। इसमें 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh battery के साथ 45W charging मिलती है। फोन पर आपको 4000 रुपये की छूट मिल सकती है, इसके बाद फोन आपको 22,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है।
realme P4 Power 5G में एक 10,001mAh की Titan battery है जिसे realme भारत की पहली 10,001mAh बैटरी बता रहा है। यह 80W Ultra Charge के साथ आती है और 0 से 50% सिर्फ 36 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसमें 27W reverse charging भी मिलती है। इसके अलावा फोन IP69, IP68, IP66 ratings से लैस होने के साथ साथ Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन के साथ मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर और एक 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इस फोन को आप 29,999 रुपये के प्राइस में सेल में खरीद सकते हैं।
Moto Edge 70 Fusion अपनी दमदार बैटरी के लिए जाना जाता है। इस फोन में 1.5K AMOLED curved डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz के आती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 68W charging और 50MP Sony camera भी मिलता है, इसमें IP68 और IP69 प्रोटेक्शन के साथ साथ बड़ी बैटरी भी मिलती है, लेकिन इसकी बैटरी realme P4 Power के जितनी नहीं है।
vivo T5 को एक दमदार और प्रीमियम फोन कहा जा सकता है, इस फोन का प्राइस 34,999 रुपये है, और इसमें 6.83 इंच AMOLED display, Dimensity 7500 Turbo processor, 7050mAh battery और 44W charging है। IP68 के अलावा इसमें IP69 rating और 32MP फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। इस फोन को भी सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है।
बैटरी लाइफ और durability अगर आपकी प्राथमिकता है तो realme P4 Power 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अगर आप Gaming और performance को चाहते हैं तो आपको realme P4x 5G के साथ चले जाना चाहिए। वहीं अगर आप 20 हजार से सस्ते में एक फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको realme P4 Lite 5G के साथ जाना चाहिए। वहीं, अगर आप Screen quality पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो आपको Moto Edge 70 Fusion को खरीदना चाहिए। अंत में अगर आप एक दमदार ऑप्शन लेना चाहते हैं तो आपको Vivo T5 को अपने अगले फोन के तौर पर खरीदना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: इंडिया प्राइस, बैटरी, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना