बेहतरीन फोटोग्राफी करते हैं ये 7 तगड़े फोन, Realme-Moto के फोन लिस्ट में

बेहतरीन फोटोग्राफी करते हैं ये 7 तगड़े फोन, Realme-Moto के फोन लिस्ट में

आज कल की बढ़ती महंगाई में एक सस्ता और टिकाऊ स्मार्टफोन अच्छे और आकर्षक फीचर्स के साथ खरीदना तो असंभव सा काम है. अभी चल रही मेमोरी क्राइसिस के चलते कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ाने में लगी हैं. इस वजह से एक स्मार्टफोन खरीदना काफी मुश्किल काम हो गया है, इस चिज़ का कोई भरोसा नहीं है की और भी किफायती स्मार्टफोन्स इस चीज़ का शिकार नहीं होंगे. ऐसे में काफी स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जो अभी भी कम दामों में अच्छे कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के साथ आते हैं और अगर आप एक बेहतरीन कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हैं 7 ऐसे स्मार्टफोन्स जो धमाकेदार कैमरा के साथ आता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 7 Pro (17,701 रुपये)

Snapdragon 720G के बेहतरीन चिपसेट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 6GB की RAM और 128GB की स्टोरेज के साथ आता है. लंबे समय तक चलाने के लिए इसमें 4500mAh की बड़ी बैटरी 65W तक की सुपर डार्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. इसका 6.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है. इस स्मार्टफोन में 64MP + 8MP + 2MP + 2MP के रियर कैमरा के साथ आता है और इसमें लगा 32MP का फ्रंट कैमरा बढ़िया सेल्फीज़ लेता है.

Moto G86 Power (17,828 रुपये)

2025 में ही रिलीज़ हुए Moto G86 Power में 50MP + 8MP के दमदार रियर कैमरा के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 6720mAh कि बेहतरीन बैटरी और 33W की टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का लाजवाब P-OLED डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ ही इसमें MediaTek का धमाकेदार Dimensity 7400 प्रोसेसर और 8GB की RAM और 128GB की स्टोरेज मिलती है जो इसे परफॉरमेंस और स्टोरेज में अच्छा बना देती है.

Lava Blaze Curve 5G (17,999 रुपये)

Lava Blaze Curve 5G

स्पेक्स में लाजवाब Lava का यह स्मार्टफोन 2024 में रिलीज़ हुआ था और अभी तक इसके स्पेक्स और डिज़ाइन बेहतरीन हैं. इस कर्वेड डिस्प्ले वाले डिज़ाइन के साथ आने वाले स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एक AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 33W तक की फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है. अच्छी बैटरी लाइफ के साथ इसमें 64MP + 8MP + 2MP का रियर कैमरा मिलता है. इसका 32MP का फ्रंट कैमरा बेहतरीन सेल्फीज़ लेने में माहिर है.

Motorola Edge 60 Stylus (19,990 रुपये)

motorola edge 60 stylus

2025 में आए इस स्मार्टफोन में जबरदस्त फीचर्स और स्पेक्स देखने को मिलते हैं. इसमें एक बिल्ट इन स्टाइलस मिलता है जो इस सेगमेंट में सबसे हटकर फीचर है. Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन परफॉरमेंस में बेहतरीन है. Sony LYT 700C कैमरा सेटअप के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 50MP + 13MP के रियर कैमरा के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 5000mAh की बढ़िया बैटरी के साथ इसमें 68W तक की टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Realme Narzo 90 (19,999 रुपये)

Realme Narzo 90 5G first sale starts with deals

MediaTek के Dimensity 6400 Max चिपसेट के साथ आने वाले इस दमदार स्मार्टफोन में 50MP + 2MP का रियर कैमरा मिलता है और इसमें एक 50MP का फ्रंट कैमरा भी है जो बेहतरीन तस्वीरें खींचता है. 7000mAh की लाजवाब बैटरी के साथ ही इसमें 60W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है. इसका 6.57 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले काफी खास है और इसमें 8GB की RAM के साथ 128GB की स्टोरेज मिलती है.

Moto G96 (20,849 रुपये)

Moto G96 5G Launch

8GB की RAM और 256GB की बड़ी स्टोरेज के साथ इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिलता है जो परफॉरमेंस के मामले में इसे बेहतरीन बना देता है. इसका 50MP + 8MP रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा इस स्मार्टफोन की जान है. इसकी 5500mAh की बैटरी इसे लाजवाब बैटरी लाइफ देती है और इसमें 33W तक की टर्बो चार्जिंग करने का सपोर्ट मिलता है. इसका 6.67 इंच का P-OLED काफी बढ़िया है.

Motorola Edge 60 Fusion (22,999 रुपये)

Motorola Edge 60 Fusion

MediaTek के Dimensity 7400 चिपसेट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 8GB की RAM के साथ 128GB की बेहतरीन स्टोरेज मिलती है. इसमें लगी 5500mAh की बैटरी 68W की टर्बो चार्जिंग के साथ आती है. 6.67 इंच के P-OLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 50MP + 13MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

यह भी पढ़ें: 16GB RAM, 50MP OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Vivo फोन पर धमाकेदार छूट! धड़ाधड़ हो रही बुकिंग


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile