Mother’s Day 2026 को अपनी माँ के लिए बना दें खास..अभी ऑर्डर कर दें ये सस्ता फोन..
क्या आप इस Mother's Day 2026 में अपनी माँ को एक गिफ्ट देना चाहते हैं?
हमने आपके लिए कुछ स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें कई फोन्स हैं।
इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक सस्ते फोन्स हैं, आप अपनी माँ के लिए एक बेस्ट यहाँ से चुन सकते हैं।
अपनी माँ के लिए एक गिफ्ट की तलाश करना या इसे ढूँढना दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। साड़ी ले आओ तो कहती हैं इतना खर्च क्यों किया, मिठाई ले आओ तो कहती हैं मुझे मीठा नहीं खाना। ऐसे में आपको एक ऐसा गिफ्ट चुनना चाहिए, जो उन्हें साल 2026 में कुछ नया और अनोखापन भी दे। ऐसे में मुझे लगता है कि आपको अपनी माँ के लिए एक स्मार्टफोन गिफ्ट के तौर पर खरीदना चाहिए। असल में, अब जमाना बदल गया है। पहले हम स्क्रीन पर लगे रहते थे तो वो माँ ही थी जो हमें डांटती थी, लेकिन अब माएं खुद YouTube देखती हैं reels scroll करती हैं, ऐसा कह सकते हैं कि कुछ समय फोन पर बिताने लगी हैं। इसी कारण अगर उन्हें फोन दिया जाए तो उनके काम आ सकता है। ऐसे में इस Mother’s Day 10 मई को अगर आप अपनी माँ को एक बेहतरीन और बजट फोन देना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई लिस्ट को जरूर देख लेना चाहिए। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक बजट फोन्स मौजूद हैं।
SurveyPOCO C85X

इस समय में अगर कोई भी अपने फोन के एक फीचर से सबसे ज्यादा परेशान रहता है तो वह फोन की बैटरी है। इसके बार बार खत्म हो जाने से फोन से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। हालांकि, POCO C85X इसका हल हो सकता है। इस फोन में एक 6300mAh की जबरदस्त बैटरी मिलती है, जो दो दिन के लिए आसानी से फोन को चला सकती है। इसका मतलबन है कि अगर आप इसे रात में चार्ज करते हैं तो आपको इसे इसके बाद बाद बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है। इसके कुछ मुख्य फीचर भी देखते हैं।
- इसमें 6.9 inch का 120Hz डिस्प्ले मिलता है, जो scrolling और video देखने के लिए बढ़िया है
- WhatsApp calls YouTube और video calls सब आराम से चलते हैं
- Flipkart पर 10,999 रुपये से 11,999 रुपये के बीच इसे खरीदा जा सकता है
Redmi 13C

अगर आप उन लोगों में से हैं जिनका बजट थोड़ा टाइट है, इसके बाद भी आप अपनी माँ को एक गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप इस फोन को एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। असल में, Redmi 13C आपको 9,999 रुपये में मिल जाता है, यह एक बेसिक फोन है, जो आपको जरूरत के काम करने की आजादी देता है। इसकी खासियत देखी जाए तो यह:
- Clean interface के साथ आता है, जो आसानी से समझ आ जाता है। आपकी माँ भी इसे आसानी से समझ जाने वाली है
- Calling messaging और light browsing के लिए भी इस फोन को अच्छा माना जा सकता है, इसकी performance बढ़िया है
- Weight हल्का है इसलिए दिनभर हाथ में रखने में भी कोई दिक्कत नहीं आती है।
Realme Narzo N55

यह फोन खासतौर पर उनके लिए बनाया गया है, जो इंटरनेट पर लंबे समय के लिए रहते हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह फोन उन माओं के लिए बेस्ट हो सकता है जो Instagram reels देखना पसंद करती हैं, YouTube पर cooking videos follow करती हैं। इस फोन की कीमत भी 9,999 रुपये के आसपास है, इस प्राइस में इसे एक स्टाइलिश फोन के तौर पर देखा जा सकता है।
- Modern design है जो premium लगता है
- Fast charging support है इसलिए जल्दी charge हो जाता है
- Everyday apps के लिए performance smooth है
Samsung Galaxy M14

बहुत सी माँ ऐसी होती हैं जो Samsung के नाम पर ही भरोसा करती हैं। ऐसे में उनके लिए Galaxy M14 8,000 रुपये से 11,000 रुपये के बीच एक अच्छा ऑप्शन होने के साथ साथ एक परफेक्ट चॉइस भी हो सकता है।
- Samsung का clean और user-friendly interface है
- Battery life लंबी है और performance consistent है
- Brand trust के साथ after-sales service भी बढ़िया है
OPPO A11k
अगर माँ को technology से थोड़ी घबराहट होती है और वो एक simple no-complication फोन इस्तेमाल करना पसंद करती होगी, ऐसे में OPPO A11k उनके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह 7,000 रुपये से 9,000 रुपये के बीच एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। इस फोन की कुछ खासियत देखी जाएँ तो:
- Simple UI है जो पहली बार smartphone use करने वालों के लिए ideal है
- Battery decent है और performance basic tasks के लिए ठीक है
- Calling messaging और video watching के लिए बिल्कुल सही है
कौन सा फोन बेस्ट रहेगा?
Budget कम हो तो Redmi 13C या OPPO A11k खरीदा जा सकता है। थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो POCO C85X या Samsung Galaxy M14 भी खरीद सकते हैं। माँ अगर thoda tech-savvy हैं तो Realme Narzo N55 उनके लिए बेस्ट चॉइस सस्ते में हो सकता है। 10 मई आने में अब ज्यादा वक्त नहीं है इसलिए जल्दी ऑर्डर कर दीजिए और अपनी माँ को Happy Mothers Day का बेहतरीन तोहफा दे दीजिए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile