होली पर फोन को रंगों और पानी से बचाने के 6 आसान तरीके
आप अपने स्मार्टफोन को पानी और रंग से बचाने के लिए डिस्पोज़ल ज़िप-लॉक बैग का उपयोग कर सकते हैं
जब फोन गीला हो, तो डिवाइस को चार्ज करना आपके फोन के लिए एक बड़े नुकसान का कारण बन सकता है
फोन के गीला होने पर ड्रायर का इस्तेमाल फोन के सेंसिटिव या नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है

होली, जिसे "रंगों के त्योहार" के नाम से भी जाना जाता है, एक आनंदपूर्ण और खुशी का उत्सव है जो भारत में और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में हर साल मनाया जाता है। हालांकि, उत्सव के बीच यह भी याद रखना आवश्यक है कि आपका फोन किसी भी तरह के नुकसान से बचा रहे। पानी के डैमेज से लेकर रंगों के दागों तक कई ऐसे खतरे होते हैं जो होली उत्सव के दौरान आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन फोन को प्रोटेक्ट करने और पूरे उत्सव के दौरान अच्छी कंडीशन में रखने के कई आसान और प्रभावी तरीके हैं। इस आर्टिकल में, हम 6 ऐसे खास तरीके जानेंगे जिनकी मदद से आप होली के दौरान अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।
1. ज़िप-लॉक बैग का उपयोग करें
आप अपने स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ हेडसेट्स या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक को पानी और रंग से बचाने के लिए हमेशा डिस्पोज़ल ज़िप-लॉक बैग का उपयोग कर सकते हैं।
2. पोर्ट्स पर डक्ट टेप का उपयोग करें
अगर आप ज़िप-लॉक बैग का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं, तो आप अपने फोन के खुले हुए पोर्ट्स जैसे चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक या स्पीकर्स को डक्ट टेप से बंद कर सकते हैं। यह आपके फोन को पानी के नुकसान से बचाएगा।

3. पैटर्न लॉक का उपयोग करें
रंगों और पानी से खेलते समय आपको कॉल्स या किसी भी अन्य आवश्यक कारण से अपना फोन इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ सकती है। तो ऐसी स्थिति में, केवल पैटर्न लॉक का उपयोग करें क्योंकि अगर फोन ज़िप-लॉक बैग में हो या रंग में लिपटा हो तो ऐसे में हो सकता है कि आपका फोन फिंगरप्रिंट स्वीकार न करे।
4. फोन गीला होने पर चार्जिंग न करें
जब फोन गीला हो, तो डिवाइस को चार्ज करना आपके फोन के लिए एक बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिक शॉक की भारी संभावना है। तो अगर आपका फोन गीला हो जाता है, तो पहले यह सुनिश्चित करें कि फोन पूरी तरह से सूख जाए, उसके बाद ही इसे चार्जिंग पर लगाएँ।
5. फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग न करें
आमतौर पर लोग फोन के भीगने पर उसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह फोन को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है। ड्रायर फोन के सेंसिटिव या नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकता है।
6. ग्लिसरीन या मॉइश्चराइजर लगाएँ
फोन को रंग के धब्बों से बचाने के लिए आप इस पर ग्लिसरीन या मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile