मई का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने अलग-अलग प्राइस रेंज में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन अगर आपको जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लेने की ज़रूरत है और आपका बजट 23000 रुपये तक का है, तो बाजार ऐसे कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पहले से ही मौजूद हैं, जो आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं. यहां हमने 5 ऐसे ही स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है जो मई 2026 में 23000 रुपये के अंदर की कीमत में खरीदने के लिए एकदम वैल्यू फॉर मनी हैं. आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से इनमें से अपने लिए एक परफेक्ट फोन चुन सकते हैं.
Vivo T5x 5G एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पहले से इंस्टॉल मिलता है। इसमें 6.76-इंच का फुल-HD+ (1080×2344 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ अधिकतम 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प उपलब्ध है।
iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) मिलता है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा (f/2.45 अपर्चर) दिया गया है।
Motorola Edge 60 Fusion 5G अपनी कीमत के हिसाब से मजबूत फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है और इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स से अधिक तक जा सकती है, जिससे बाहर इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Oppo K14 5G में 6.75-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और लगभग 1125 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है और इसमें अधिकतम 8GB RAM तथा 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट बेहतर प्रदर्शन के साथ ऐप्स को तेजी से खोलने में मदद करता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है।
Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Pixelworks चिप भी शामिल है। इसमें 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz (कुछ जानकारी के अनुसार 144Hz तक) रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा (OV50D40 सेंसर, f/1.8, OIS सपोर्ट) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है।
यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली नई क्राइम थ्रिलर, बैक-टू-बैक दिए 3 सुपरहिट सीज़न, अब OTT पर चौथे का भौकाल!