8 एपिसोड वाली नई क्राइम थ्रिलर, बैक-टू-बैक दिए 3 सुपरहिट सीज़न, अब OTT पर चौथे का भौकाल!
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो इंटेंस क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरे शोज़ देखना पसंद करते हैं और आज-कल में देखने के लिए ऐसा ही कुछ तड़कता-भड़कता ढूंढ रहे हैं, तो अब आपकी तलाश ख़त्म होती है. हाल ही में ओटीटी पर एक 8 एपिसोड की धमाकेदार थ्रिलर सीरीज रिलीज़ हुई है जिसने आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाना शुरू कर दिया है. आज हम आपको उसी क्राइम सीरीज के बारे में बिना स्पॉइलर पूरी जानकारी देने वाले हैं.
Surveyबैक-टू-बैक 3 सुपर सीज़न
यहां हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘अनदेखी सीज़न 4’, जिसका पहला सीज़न साल 2020 में आया था और अब तक यह सीरीज एक के बाद एक 3 सुपरहिट सीज़न दे चुकी है. कुछ अन्य मास्टरपीस फिल्मों और सीरीज की तरह दर्शकों के बीच इस सीरीज का भी एक अलग ही फैनबेस है. अब इसके चौथे सीज़न ने 1 मई को अपने रिलीज़ के साथ ही ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग शोज़ में जगह बना ली है.

क्या है चौथे सीज़न की कहानी
अनदेखी का सीजन 4 इस सीरीज की कहानी का तीखा और तेज़ रफ्तार आख़िरी चैप्टर है। इसमें कहानी पांच साल आगे बढ़ चुकी है, जहां अब रिंकू पूरी तरह से मैच्योर होकर अटवाल साम्राज्य की कमान संभाल रहा है, जबकि जेल में बंद पापाजी फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिश में लगे हैं।
इस सीजन में मानव तस्करी जैसी गंभीर और अंधेरी कहानी को भी शामिल किया गया है। साथ ही, नैतिकता का प्रतीक DSP घोष की वापसी होती है और कहानी एक हिंसक और बदले से भरे टकराव की ओर बढ़ती है।
सीजन 4 की स्टार कास्ट
Undekhi Season 4: The Final Battle की मेन कास्ट में सूर्य शर्मा, हर्ष छाया, दिब्येंदु भट्टाचार्या, अंकुर राठी और ऐन ज़ोया शामिल हैं. इनके अलावा फाइनल सीज़न में गौतम रोड़े, शिव ज्योति राजपूत और देबत्तमा साहा को भी अहम भूमिकाओं में शामिल किया गया है. इस सीज़न को आशीष आर. शुक्ला ने निर्देशित किया है.
कहां देखें
8 एपिसोड के इस शो को IMDb की तरफ से 7.9 की दमदार रेटिंग मिली हुई है. अगर आपने अब तक यह सीरीज़ नहीं देखी है तो आप इसके पहले से लेकर चौथे तक सभी सीज़न डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Summer Sale: 8 मई को शुरू होगी बड़ी सेल, स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे भारी भरकम डिस्काउंट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile