Amazon Great Indian Summer Sale: 8 मई को शुरू होगी बड़ी सेल, स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे भारी भरकम डिस्काउंट

Amazon Great Indian Summer Sale: 8 मई को शुरू होगी बड़ी सेल, स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे भारी भरकम डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने अपनी अगली बड़ी सेल ‘Great Indian Summer Sale’ की तारीख का ऐलान कर दिया है। इससे पहले Flipkart ने अपनी Sasa Lele Sale की घोषणा की थी, जिसके तुरंत बाद अब Amazon ने भी अपनी सेल की जानकारी साझा की है। कंपनी ने बताया है कि इस सेल में स्मार्टफोन्स, बड़े घरेलू उपकरण, फैशन और रोजमर्रा के सामान समेत कई कैटेगरीज़ पर आकर्षक छूट दी जाएगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon Great Indian Summer Sale कब होगी शुरू?

Amazon की Great Indian Summer Sale 8 मई को रात ठीक 12:00 बजे (मिडनाइट) से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि हर बार की तरह इस बार भी Prime यूजर्स को पहले एक्सेस मिलेगा या नहीं।

बैंक ऑफर्स और कैशबैक डिटेल्स

इस सेल के लिए Amazon ने HDFC Bank के साथ साझेदारी की है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, हालांकि इस छूट की लिमिट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

इसके अलावा Prime मेंबर्स को 2,500 रुपये की खरीदारी पर 250 रुपये का फ्लैट कैशबैक दिया जाएगा। वहीं 2 लाख रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर अतिरिक्त 3% की छूट भी मिलेगी।

Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सामान्य रूप से मिलने वाला अनलिमिटेड 5% कैशबैक भी जारी रहेगा। चुनिंदा कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाली छूट

Amazon ने कई कैटेगरी में मिलने वाले डिस्काउंट का भी खुलासा कर दिया है। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम प्रोडक्ट्स पर भारी बचत का मौका मिलेगा।

  • मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40% तक की छूट के साथ 66,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। होम अप्लायंसेस पर 65% तक की छूट और 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। AI-पावर्ड डिवाइस पर 70% तक की कटौती देखने को मिलेगी।
  • Amazon के अपने डिवाइस जैसे Echo और Fire TV Stick पर 45% तक की छूट दी जाएगी। फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50% से 80% तक की गिरावट होगी, जबकि डेली एसेंशियल्स पर 60% तक की छूट मिल सकती है।
  • साथ ही Amazon Bazaar सेक्शन में 299 रुपये से कम कीमत वाले फैशन और होम प्रोडक्ट्स को भी हाइलाइट किया जाएगा।

टेक प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स

सेल से पहले ही Amazon ने कुछ प्रमुख टेक डील्स का टीज़र जारी कर दिया है। स्मार्टफोन कैटेगरी में कई बड़े ब्रांड्स के डिवाइस सस्ते दाम पर उपलब्ध होंगे।

  • Samsung Galaxy S25 Ultra को बैंक और कूपन ऑफर्स मिलाकर 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
  • iQOO 15R 42,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।
  • OnePlus Nord 6 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • Samsung Galaxy M17 5G को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • iQOO Neo 10 अमेज़न पर 34,999 रुपये में मिलेगा।

कुल मिलाकर, Amazon की यह सेल ग्राहकों के लिए बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स का शानदार मौका लेकर आ रही है, जिसमें टेक से लेकर रोजमर्रा के सामान तक सब कुछ किफायती दामों पर खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: ये हैं कम शोर वाले 7 दमदार एयर कूलर, भट्टी जैसे तपते कमरे में लगने लगेगी सर्दी, अभी कर दें ऑर्डर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile