ये हैं कम शोर वाले 7 दमदार एयर कूलर, भट्टी जैसे तपते कमरे में लगने लगेगी सर्दी, अभी कर दें ऑर्डर
हर साल गर्मी के मौसम में ज्यादातर घरों में AC और कूलर चलना शुरू हो जाते हैं. इस साल तो अप्रैल-मई के महीने में ही इतनी तेज़ गर्मी पड़ रही है कि देश के अलग-अलग कोनों में 44 से 45 डिग्री तक का तापमान तो जैसे आम ही हो गया है. ऐसे में एक अच्छा एयर कूलर तो हर किसी की बेसिक ज़रुरत बन गया है. कुछ कूलर ऐसे होते हैं जो दिन में तो बर्फीली हवा और चैन-सुकून देते हैं, लेकिन वहीं रात को वही कूलर अपने शोर की वजह से बहुत बड़ा सिरदर्द बन जाता है. अगर आपका कूलर भी शोर करके नींद खराब करता है तो अब उसे बदलने का समय आ गया है.
Surveyयहां हमने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और भरोसेमंद ब्रांड्स के 7 दमदार एयर कूलर्स को लिस्ट किया है, जो बहुत ही कम आवाज़ करते हैं गर्मी में भी सर्दी जैसी सुकून भरी ठंडक देते हैं। एक अच्छी बात यह भी है कि ये कूलर ज्यादा महंगे भी नहीं हैं, सिर्फ 10 से 15 हज़ार रुपये के अंदर आते हैं.
Orient Electric Durachill 40 L (5,899 रुपये)
Orient का यह बेहतरीन कूलर 150 फ़ीट तक के कमरे में ठंडक पहुँचाने में सक्षम है. इसमें 40L की क्षमता मिलती है और यह इन्वर्टर के साथ भी चल सकता है. इसके अलावा इसमें बढ़िया कूलिंग देने के लिए हनिकॉम्ब पैड्स भी दिए गए हैं जो काफी अच्छी क्वालिटी के हैं. ये एकदम लो-नॉइज़ कूलर है जो आपकी रात की नींद को ख़राब नहीं होने देगा।
Crompton Ozone 88 Litres (10,099 रुपये)
जाने माने ब्रांड Crompton का यह कूलर भी जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है और इसमें 350 फ़ीट तक के कमरे में हवा देने की क्षमता है. इसके साथ ही इस कूलर में चारों दिशाओं में हवा देने की भी खूबी है जो इस गर्मी को मात देने के लिए ज़रूरी है. इस कूलर में ऑटो फिल का भी फीचर है जो रोज़-रोज़ कूलर में पानी भरने के झंझट को ख़तम कर देता है.
Bajaj DMH 90 Neo 90L (11,999 रुपये)
बजाज का यह कूलर 350 फ़ीट बड़े कमरे में हवा देने के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शंस में से एक है. यह कूलर एक बार में 90 फ़ीट तक की दूरी हवा फेंकने में सक्षम है. इस कूलर में हवा को कंट्रोल करने के लिए 3 अलग अलग मोड्स आते हैं. बीमारियों से बचने के लिए इस कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगाए गए हैं.
Crompton Ozone Neo 95L (9,249 रुपये)
Crompton का यह कूलर एक बेहतरीन एवरलास्ट पंप के साथ आता है और इसमें काफी हाई डेंसिटी के कूलिंग पैड्स भी मिलते हैं. इस कूलर में भी चारों दिशाओं में हवा देने की क्षमता है और इसके साथ ही एक खूबी यह भी है कि यह 400 फ़ीट तक के कमरे में बढ़िया कूलिंग देता है. इस कूलर में भी शोर लगभग के बराबर होता है.
Orient Electric Smartchill 125L (13,299 रुपये)
125 लीटर की क्षमता वाला यह कूलर 190W तक की बिजली खपत करता है. इसमें बेहतर ठंडक के लिए एक स्पेशल आइस चैम्बर भी मिलता है जो इस गर्मी में एक बहुत ही काम की चीज़ है. यह प्रोडक्ट 350 फ़ीट तक के कमरे को ठंडा रखने में सक्षम है और इसमें बिल्कुल न के बराबर आवाज़ आती है.
Symphony Jumbo 75XL+ (8,991 रुपये)
इस जंबो कूलर में 400 फ़ीट तक के कमरे को ठंडा रखने की क्षमता है और यह 3 तरफ हनीकॉम्ब पैड्स के साथ आता है. इस कूलर में एक ख़ास CFD टेक्नोलॉजी भी मिलती है और यह बेहद कम आवाज़ करता है. इसमें एक दमदार पंखा लगा हुआ है और ऑटो लूवर मूवमेंट भी मिलती ही.
Symphony Maxwind 100XL+ (11,991 रुपये)
यह कूलर 450 फ़ीट तक के बड़े कमरे या लिविंग रूम में बढ़िया हवा पहुंचा सकता है. इसमें तीन तरफ से कवर करने वाले हनीकॉम्ब पैड्स मिलते हैं जो शानदार ठंडक का माहौल बनाकर रखते हैं. इस कूलर में बहुत ही बढ़िया एयर फ्लो मिलता है और यह भी एक लो-नॉइज़ कूलर है.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today (4 मई 2026): सोने में हल्की तेज़ी, चांदी हुई सस्ती, देखें आज का ताज़ा रेट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile