मई 2026 में 23 हज़ार से कम में आने वाले 5 शानदार स्मार्टफोन्स, बड़ी बैटरी से लेकर कैमरा तक सबकुछ झकास!

मई 2026 में 23 हज़ार से कम में आने वाले 5 शानदार स्मार्टफोन्स, बड़ी बैटरी से लेकर कैमरा तक सबकुछ झकास!

मई का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने अलग-अलग प्राइस रेंज में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन अगर आपको जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लेने की ज़रूरत है और आपका बजट 23000 रुपये तक का है, तो बाजार ऐसे कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पहले से ही मौजूद हैं, जो आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं. यहां हमने 5 ऐसे ही स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है जो मई 2026 में 23000 रुपये के अंदर की कीमत में खरीदने के लिए एकदम वैल्यू फॉर मनी हैं. आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से इनमें से अपने लिए एक परफेक्ट फोन चुन सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5x 5G (22,269 रुपये)

Vivo t5x 5G with 7200mAh battery first sale today Flipkart offer Price Specs

Vivo T5x 5G में 6.76-इंच की फुल-HD+ (1080×2344 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP Sony IMX852 सेंसर और 2MP बोकेह लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है। इस स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

iQOO Z11x 5G (22,999 रुपये)

iQOO Z11x

iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7200mAh की बैटरी और 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion (21,999 रुपये)

Motorola incresed Edge 60 Fusion Moto G57 Power and G35 Price in India

Motorola Edge 60 Fusion अपनी कीमत के हिसाब से मजबूत फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ आता है.

Oppo K14 5G (18,956 रुपये)

Oppo K14 5G

Oppo K14 5G में 6.75-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है. यह चिपसेट बेहतर प्रदर्शन के साथ ऐप्स को तेजी से खोलने में मदद करता है। कैमरा सेटअप में 50MP का AI प्राइमरी सेंसर फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme P4 5G (19,595 रुपये)

Realme P4 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W Ultra Charge सपोर्ट करती है और लगभग 25 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड वाली नई क्राइम थ्रिलर, बैक-टू-बैक दिए 3 सुपरहिट सीज़न, अब OTT पर चौथे का भौकाल!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile