खरीदने से पहले ही जान में Window AC और Split AC के बीच का अंतर..पैसा और बिजली दोनों बेचेंगे

HIGHLIGHTS

क्या आप AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं?

आपको विंडो एसी और स्प्लीट एसी में अंतर जान लेना चाहिए।

अगर आप बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं तो पैसा बचाना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं।

खरीदने से पहले ही जान में Window AC और Split AC के बीच का अंतर..पैसा और बिजली दोनों बेचेंगे

गर्मियों अपने चरम पर आने से कुछ दिन ही दूर हैं। भारत में मई और जून में तपती गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान तापमान 45 से 50 डिग्री के आसपास तक चला जाता है, उत्तर भारत में भी पारा लगातार बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप गर्मी से छुटकारे के लिए एक AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले कुछ अंतर जान लेने चाहिए। असल में, हम आपको Window AC और Split AC के बीच के अंतर को यहाँ बताने वाले हैं। अगर आप इन दोनों नहीं एसी के अंतर को सही प्रकार से समझ लेते हैं तो जाहिर तौर पर आप अपने पैसे बचाने के साथ साथ अपने बिजली के बिल को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। अगर आप AC खरीदने के लिए निकलने वाले ही थे तो आइए इन दोनों एसी के बीच के अंतर को आपको बता देते हैं, ताकि आप अपने पैसे और समय की बचत के अलावा अपने बिजली के बिल को भी कंट्रोल में रख सकें।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मुख्य अंतर क्या है?

अगर आप दोनों ही एसी के बीच के मुख्य अंतर को देखना चाहते हैं तो आपको हम कुछ पॉइंट्स में इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों के काम क्या हैं और इन दोनों के बीच के अंतर क्या हैं?

  • दोनों का काम आपके घर और कमरे को ठंडा रखना है।
  • हालांकि, दोनों के यूनिट अलग अलग हैं।
  • दोनों का इंस्टॉलेशन प्रोसेस अलग अलग है।
  • Window AC को आप किसी भी स्पेस में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Split AC को उन जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है जहां विंडो आदि नहीं होते हैं।
  • दोनों का अनुभव एकदम अलग अलग है।
  • विंडो एसी कूलर के जैसे कुछ नॉइजी हो सकता है।
  • Split AC नॉइज़ फ्री होते हैं।
  • दोनों के डिजाइन में भी काफी अंतर है।

आइए अब दोनों के बीच के सबसे बड़े अंतर को समझते हैं। यहाँ आपको हम इन दोनों नहीं एसी के बारे में अब विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर दोनों के बीच में क्या अंतर है।

Window AC बनाम Split AC: मुख्य अंतर समझें

अगर Window AC को देखा जाए तो इसमें एक ही यूनिट होता है, यह एक कम्पैक्ट यूनिट है। इसमें कूलर से जुड़े सभी कंपोनेन्ट जैसे इसमें मौजूद कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम एक ही बॉक्स के अन्दर होते हैं। इस यूनिट को आप अपने घर के कमरे की खिड़की पर या किसी खुली दीवार पर भी इंस्टॉल कर सकते हैं।

दूसरी ओर, अगर Split AC को देखा जाए तो यह डिजाइन के मामले में काफी अलग और यूनीक होता है। इसमें दो अलग अलग यूनिट होते हैं, जिन्हें हम सभी इंडोर और आउटडोर यूनिट्स के तौर पर जानते हैं। अगर आप किसी ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां विंडो आदि की जगह ही नहीं है, चारों ओर से सभी कुछ बंद है तो आप वहाँ इस एसी को आसानी से इंस्टॉल करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस ड्रिलिंग मशीन से कुछ बड़े होल करने होते हैं, जिसके बाद सारा काम पाइप आदि कर देते हैं। यह इन दोनों ही एसी के बीच का सबसे बड़ा और मुख्य अंतर है।

Window AC बनाम Split AC: सबसे जरूरी अंतर

इस टेबल की मदद से आप सभी कुछ आसानी से जान सकते हैं। यहाँ भी इन दोनों एसी के बीच के अंतर को देखा जा सकता है।

फैक्टरSplit ACWindow AC
इंस्टॉलेशन कठिनाईज्यादा (प्रोफेशनल की जरूरत)कम (खुद इंस्टॉल कर सकते हैं)
शुरुआती कीमत₹25,000 से ₹50,000+₹15,000 से ₹30,000
किरायेदार के लिएसही नहीं (स्थायी बदलाव चाहिए)बेहतरीन (आसानी से हटाया जा सकता है)
नॉइज लेवलबहुत कम आवाजमध्यम आवाज
एनर्जी एफिशिएंसीज्यादा (3 से 5 स्टार)सामान्य
मेंटेनेंसजटिल और महंगाआसान और सस्ता
कूलिंग कैपेसिटीबड़े कमरों के लिए बेहतरछोटे से मीडियम कमरों के लिए सही

Window AC बनाम Split AC: कौन सा एसी खरीदना पैसों और बिजली की बचत करेगा

किसी भी एसी को खरीदना आपकी जरूरत और आपके प्रीफ्रेंसेस पर आधारित होते हैं। अगर आप इन लोगों में से हैं जो आसान इंस्टॉलेशन और पैसों की बचत करने वाले हैं तो आपके लिए Window AC एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप किराये के घर में रहते हैं तो भी आपके लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप बिना नॉइज़ की कूलिंग चाहते हैं तो आपको Split AC के साथ जाना चाहिए। इसकी कूलिंग ज्यादा शांत है और इसमें आपको ज्यादा से ज्यादा फीचर और मॉडस मिल जाते हैं। यह लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद चॉइस हो सकता है।

अगर आप इस समय एक AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस अंतर के बाद अब पता चल चुका है कि आपको किस एसी के साथ जाना चाहिए और कौन से AC से आपका बिजली का बिल कम हो सकता है। असल में, अगर आप अपने बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं तो आपको दोनों ही AC के 5 Star Rating वाले ऑप्शन चुनने चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पैसे बचाने के लिए रेंट पर लेने वाले हैं AC..जान लें ये 3 बात, कहीं भट्टा ना बैठ जाए

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo