WhatsApp पर ये वाली फाइल की डाउनलोड और चुटकियों में गँवाए 75000 रुपये.. आप भूलकर भी न करें ये गलती
दिल्ली से साइबर फ्रॉड का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। असल में, जानकारी के अनुसार, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर उसके WhatsApp Account पर एक फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही कुछ ही मिनटों उस यूजर के Kotak Mahindra Bank क्रेडिट कार्ड से 75,694 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। जब तक वह कुछ करता, उसके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी हो चुकी थी। अगर आप भी इस तरह के फ्रॉड आदि से बचना चाहते हैं और अपने पैसों को ऑनलाइन सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ उपायों पर ध्यान देना चाहिए, और कुछ गलतियाँ भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए सम्पूर्ण डिटेल्स को देखते हैं।
Surveyकैसे हुआ पूरा खेल?
पुलिस तक मामला पहुँचने के बाद जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल किया और क्रेडिट कार्ड लिमिट अपडेट करने करने वाला झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने एक नकली मोबाइल ऐप के रूप में APK फाइल दिल्ली के उस CA के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से शेयर की। जैसे ही पीड़िता ने उस फाइल को अपने फोन पर इंस्टॉल किया, उसी समय उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद बड़ी ही आसानी से आरोपियों को मोबाइल और कार्ड डिटेल्स का पूरा एक्सेस मिल गया। इसके तुरंत बाद ही ऑनलाइन साइबर क्रिमिनल्स ने ऑनलाइन ग्रोसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफॉर्म जैसे सामान Zepto के जरिए खरीदें और इन सभी चीजों की डिलीवरी फरीदाबाद में करवाई।
सामान बेचकर बनाया पैसा
खरीदे गए सामान को बाद में OLX जैसे प्लेटफॉर्म पर बेच दिया गया। इस तरह पूरा गैंग फर्जी SIM कार्ड और पहले से जुटाए गए कस्टमर डेटा के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने कैसे पकड़ा गिरोह?
4 फरवरी को FIR दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर फरीदाबाद के लक्कड़पुर गांव तक डिलीवरी चेन को ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस ने चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है, उनके पास से पुलिस को मोबाइल फोन के अलावा सिम कार्ड आदि भी मिले हैं।

APK फाइल वाले फ्रॉड क्यों खतरनाक? किन बातों का रखें खास ध्यान!
- APK फाइलें सीधे ऐप स्टोर के बाहर से इंस्टॉल की जाती हैं। इनमें मैलवेयर छिपा हो सकता है जो आपके फोन, OTP, बैंकिंग ऐप और क्रेडिट कार्ड डिटेल्स तक पहुंच बना लेता है।
- बैंक कभी भी WhatsApp पर ऐप लिंक या फाइल भेजकर लिमिट बढ़ाने आदि को लेकर आपसे संपर्क नहीं करता है।
खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए?
- किसी अनजान नंबर से आई APK फाइल डाउनलोड न करें।
- OTP, CVV या कार्ड डिटेल्स कभी किसी के साथ भी शेयर न करें।
- कोई भी संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत बैंक के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
- केवल Google Play Store या आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
डिजिटल सुविधा के इस दौर में एक छोटी सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। इसलिए WhatsApp पर आई किसी भी फाइल को डाउनलोड करने से पहले दो बार सोचें। 75,000 रुपये गंवाने से बेहतर है एक मिनट सावधानी बरत लेना।
यह भी पढ़ें: EPF नियमों हुए बड़े बदलाव..किन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर और कौन है फायदे में, देखें सम्पूर्ण डिटेल्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile