भारी बारिश और तूफान में AC चलाना कैसा है? जान गए तो फूंक-फूंक कर रखेंगे कदम, 5 पॉइंट्स में समझ लें हर जरूरी बात

भारी बारिश और तूफान में AC चलाना कैसा है? जान गए तो फूंक-फूंक कर रखेंगे कदम, 5 पॉइंट्स में समझ लें हर जरूरी बात

जैसे-जैसे मानसून पूरे देश में एक्टिव हो रहा है और मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान अपना असर दिखा रहे हैं, वैसे-वैसे घरों में रहने वालों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि, क्या इस मौसम में एयर कंडीशनर (AC) चलाना सुरक्षित है? तो उन्हें बता दें कि गर्मी से राहत दिलाने वाला AC बरसात के मौसम में भी राहत देने वाला डिवाइस बन सकता है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए तो यह भारी नुकसान और खतरे की वजह भी बन सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज बारिश और तूफान के दौरान AC का इस्तेमाल करते समय कुछ सामान्य गलतियां न केवल आपके डिवाइस को खराब कर सकती हैं, बल्कि बिजली से जुड़ा खतरा भी पैदा कर सकती हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाती हैं बिजली से जुड़ी समस्याएं?

मानसून के दौरान अक्सर बिजली कटौती और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप AC का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह इसके कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है और इसे खराब कर सकता है। इसलिए, सुरक्षा के लिहाज से सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

हल्की बारिश: AC के लिए वरदान

अगर बात हल्की बारिश की करें, तो यह AC के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हल्की बारिश से AC यूनिट पर जमा धूल-मिट्टी साफ हो जाती है। जब तक बारिश का पानी आउटडोर यूनिट के आसपास जमा नहीं होता, तब तक यह नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन जब बात तेज बारिश या तूफान की हो, तो स्थिति बदल जाती है।

यह भी पढ़ें: OTT सब्सक्रिप्शन का झमेला खत्म! बस एक रिचार्ज और सालभर JioHotstar-Prime फ्री, डेटा-कॉलिंग की भी भरमार!

तेज बारिश और तूफान: खतरे की घंटी

मानसून के दौरान हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा होता है, जिससे AC को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है ताकि वह नमी को कम कर सके। इससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। वहीं, तूफानों के साथ आने वाली बिजली की तेज चमक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, खासकर AC को नुकसान पहुंचा सकती है।

छत पर लगे यूनिट के लिए जरूरी है ड्रेनेज सिस्टम

अगर आपके घर की छत पर AC की आउटडोर यूनिट लगी है और वहां पानी निकलने की व्यवस्था सही नहीं है, तो बारिश का पानी इकठ्ठा होकर डिवाइस की वायरिंग को खराब कर सकता है। तेज हवाएं यूनिट के पंखे को नुकसान पहुंचा सकती हैं और मिट्टी, कंकड़ जैसे मलबे से यूनिट जाम भी हो सकता है।

कब बंद करें AC?

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि जब मौसम बेहद खराब हो, जैसे भारी बारिश, तेज तूफान या बिजली कड़कने की स्थिति में AC को बंद कर देना ही समझदारी है। इसकी बजाय आप पंखे का इस्तेमाल करें या खिड़कियां खोलकर नेचुरल एयरफ्लो का लाभ उठाएं। इससे न केवल आपका डिवाइस सुरक्षित रहेगा, बल्कि बिजली की बचत भी होगी।

AC को सुरक्षित रखने के उपाय

  • आउटडोर यूनिट को ढकें: तेज बारिश और तूफान के समय यूनिट को कवर करें ताकि मलबा और पानी अंदर न जा सके।
  • तूफान के बाद इंस्पेक्शन करें: बारिश के बाद यूनिट की अच्छे से जांच करें। मलबा या कोई ब्लॉकेज है तो उसे साफ करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • स्टेबल पावर सप्लाई: वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें ताकि वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचा जा सके।

मानसून के दौरान AC का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। हल्की बारिश में यह नुकसानदेह नहीं है, लेकिन जब मौसम बिगड़े, तो बेहतर होगा कि आप इसे बंद कर दें। साथ ही, सही रखरखाव और सुरक्षा उपाय अपनाकर आप अपने AC को मानसून में भी सुरक्षित और इफेक्टिव रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब सर्टिफिकेट नहीं होंगे गुम, एक क्लिक में मिलेगा पूरा लेखा-जोखा, क्या आपने बनवाई ये फ्यूचर सिक्योर करने वाली आईडी?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo