बड़े काम का है Ghost Calls फीचर, Truecaller से भी कर सकते हैं सेट, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Ghost Call: क्या आपको कभी घोस्ट कॉल आई है—जहां आपका फोन किसी अनजान नंबर से बजता है, लेकिन जब आप उसे उठाते हैं, तो दूसरी तरफ कोई नहीं होता है? कई बार टेलीमार्केटर्स और स्कैमर्स यह चेक करने के लिए घोस्ट कॉल का इस्तेमाल करते हैं. वे चेक करते हैं कि कि कोई नंबर एक्टिव है या नहीं.

लेकिन, इस फीचर का इस्तेमाल रणनीतिक रूप से आपके फायदे के लिए भी किया जा सकता है. कई ऐप्स सर्विस के रूप में घोस्ट कॉलिंग ऑफर करते हैं. इसमें Truecaller भी शामिल है. ऐप ने हाल ही में iPhones के लिए एक मेजर अपडेट रोल आउट किया है.

पेड प्लान के साथ मिलेगा फीचर

इस अपडेट के बाद से iOS और Android डिवाइस पर एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि, Truecaller का घोस्ट कॉलिंग फीचर सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. यानी इसे एक्सेस करने के लिए एक पेड प्लान की जरूरत आपको पड़ेगी. इसके काफी फायदे भी हैं.

कल्पना कीजिए कि आप किसी पुराने परिचित से मिलते हैं लेकिन बातचीत बोरिंग होती जाती है. इस समय आप घोस्ट कॉल से अपने आपको इस सिचुएशन से निकाल सकते हैं. एक सिंपल घोस्ट कॉल आपको दूर हटने का एक सुविधाजनक बहाना दे सकती है. यानी आप तरह की कॉल से दिखावा कर सकते हैं कि आपको कोई जरूरी कॉल आई है.

Truecaller से कर सकते हैं घोस्ट कॉल

Truecaller पर आप सिर्फ अपने नंबर पर ही घोस्ट कॉल कर सकते हैं. हालांकि, आप घोस्ट कॉलर का नाम और फोन नंबर कस्टमाइज कर सकते हैं. आप कॉलर का नाम और फोन नंबर के अलावा कॉलर ID पिक्चर भी ऐड कर सकते हैं. इससे वे और भी ऑथेंटिक दिखाई देते हैं.

Truecaller पर घोस्ट कॉल का इस्तेमाल करना के लिए आपको सबसे पहले ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद आपको कॉलर का नाम, फोन नंबर और कॉलर आईडी को को सेट करना होगा. इसके बाद आपको सेलेक्ट करना होगा आप कब कॉल प्राप्त करना चाहते हैं. आप इसे इंस्टैंट, 10 सेकेंड, 1 मिनट, 5 मिनट या 30 मिनट के बाद के लिए शेड्यूल कर सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles