Jalsa के रिलीज़ से पहले देखें ये खूफिया फिल्में और वेब सीरीज़, जानें पूरी लिस्ट
18 मार्च को रिलीज़ होगी विद्या बालन की जलसा (Jalsa)
पसंद हैं खूफिया-जासूसी फिल्में तो देखें ये ऑप्शन
नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम विडियो पर देखें ये फिल्में

आजकल की फिल्मों (movies) और वेब सीरीज़ (web series) में जब तक थ्रिलर (thriller), सस्पेंस (suspense), मिस्ट्री (mystery) न हो फिल्में (movie) अधूरी सी रहती हैं। हाल ही में OTT पर कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हुई हैं जिनमें रुद्र (Rudra), अ थर्सडे (A Thursday) आदि शामिल हैं और अब 18 मार्च को अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर जलसा (Jalsa) रिलीज़ होने वाली है। अगर आप जलसा (Jalsa) का इंतज़ार कर रहे हैं तो बता दें इससे पहले और भी कई फिल्में और वेब सीरीज़ (web series) मौजूद हैं जिन्हें आप इस हफ्ते देख सकते हैं।
THE ACCOUNTANT
एकाउंटेंट क्रिश्चियन वोल्फ न केवल संख्या के साथ अच्छे हैं बल्कि एक विशेषज्ञ हत्यारे भी हैं। जब एफबीआई (FBI) को इस बारे में पता चलता है, तो वह अधिकारियों को बेवकूफ बनाने के लिए एक वैध ग्राहक को अपने साथ ले लेता है। इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
A THURSDAY
A THURSDAY को आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। कहानी में एक स्कूलटीचर की कहानी दिखाई गई है जो 16 छोटे बच्चों का अपहरण करती है। यह केस मुंबई पुलिस और पूरे देश को हिला देता है। फिल्म में Yami Gautam Dhar, Karanvir Sharma, Atul Kulkarni, Neha Dhupia, Dimple Kapadia, Kalyanee Mulay, Maya Sarao और Boloram Das नज़र आ रहे हैं।
VIKRAM VEDHA
बात करें VIKRAM VEDHA की तो इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) या ज़ी5 (Zee5) पर देख सकते हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो आपको R. Madhavan, Vijay Sethupathi, Varalaxmi Sarathkumar और Shraddha Srinath का बेहतरीन काम देखने को मिल रहा है।
U TURN
U TURN को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) या अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं। Samantha Akkineni की यह शॉ Pawan Kumar द्वारा डायरेक्ट की गई है। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर है जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए।
DRISHYAM 2
DRISHYAM 2 को आप अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं। Mohanlal की DRISHYAM 2 आपको एक अलग ही थ्रिलर (thriller) अनुभव देने वाली है। फिल्म को आप अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।
RAAT AKELI HAI
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद रात अकेली है में Nawazuddin Siddiqui एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी और शिवानी रघुवंशी अहम भूमिका में नज़र आ रहे हैं।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile