1 अप्रैल से बदल जाएंगे UPI से जुड़े नियम.. इस कारण फ्रॉड हुआ तो बैंक भरेगा पैसे? देखें यूजर्स का फायदा या नुकसान

HIGHLIGHTS

1 अप्रैल से जहां PF को लेकर नियम बदल रहे हैं, वहाँ कुछ अन्य बदलाव भी हो रहे हैं।

UPI और Card Payment को लेकर भी काफी कुछ बदलने वाला है।

यहाँ आप जान पाएंगे कि इन नए नियमों से आम आदमी की जिंदगी पर क्या असर होगा।

1 अप्रैल से बदल जाएंगे UPI से जुड़े नियम.. इस कारण फ्रॉड हुआ तो बैंक भरेगा पैसे? देखें यूजर्स का फायदा या नुकसान

1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट से जुड़े कई बड़े नियम बदले जा रहे हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है। आज के समय में छोटे से छोटा पेमेंट भी UPI से होता है, चाहे चाय का पैसा देना हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या किसी को पैसे ट्रांसफर ही क्यों न करने हों। ऐसे में UPI के नियम बदलना हर यूजर के लिए जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि आखिर UPI से जुड़े कौन से नियम आज के बाद से बदल जाने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ने वाला है। नीचे हमने आपको इसकि सम्पूर्ण जानकारी दी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OTP को लेकर बदलने वाला है सबसे बड़ा नियम

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब सिर्फ OTP डालकर पेमेंट नहीं हो पाएगा। 1 अप्रैल से UPI पेमेंट के लिए Two-Factor Authentication (2FA) अनिवार्य कर दिया जाएगा। यानी अब पेमेंट करते समय OTP के साथ एक और सिक्योरिटी लेयर जुड़ जाने वाली है, जैसे UPI PIN, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट, इनके साथ ही पेमेंट किया जा सकेगा, केवल OTP से ही काम नहीं चलने वाला है। अगर दूसरे शब्दों में इसे कहें तो अब पेमेंट करने के लिए सिर्फ OTP नहीं, बल्कि PIN या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी करना होगा।

क्यों किया जा रहा है ये बड़ा बदलाव?

यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ समय में UPI फ्रॉड और स्कैम के मामले काफी बढ़ते देखे गए हैं। कई बार लोगों से OTP लेकर उनके अकाउंट से पैसे निकालने के सैंकड़ों नहीं, लाखों मामले सामने आए हैं। ऐसे में, नए नियम आने के बाद सिर्फ OTP से पेमेंट नहीं हो पाएगा, जिससे फ्रॉड के मामले कम होने की उम्मीद है।

लेट लेकिन सुरक्षित पेमेंट!

हालांकि इस नए सिस्टम का एक असर यह भी होगा कि अब पेमेंट करने में पहले से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, खासकर बड़े अमाउंट की पेमेंट में। क्योंकि हर ट्रांजैक्शन में दो लेयर की सिक्योरिटी चेक होगी। लेकिन यह बदलाव आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपके अकाउंट से पैसे न निकाल सके।

फ्रॉड की जिम्मेदारी बैंक की?

एक और बड़ा बदलाव यह है कि अगर किसी तकनीकी गड़बड़ी या सिक्योरिटी की कमी के कारण फ्रॉड होता है, तो उसकी जिम्मेदारी बैंक और पेमेंट प्लेटफॉर्म की भी होगी। यानी अब बैंक और UPI ऐप्स को सिक्योरिटी सिस्टम और मजबूत करना होगा और अगर उनकी गलती से फ्रॉड होता है, तो यूजर को जल्दी समाधान भी मिलने वाला है। अब अगर आसान भाषा में समझा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि 1 अप्रैल से UPI पेमेंट पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाने वाली है, हालांकि, पेमेंट करने के तरीके में कुछ बदलाव भी होगा। अब आपको OTP के साथ PIN या फिंगरप्रिंट भी देना होगा।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को आ रहा नया नियम..PF का पैसा मिलेगा ATM Machine से, यहाँ देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo