Tower Cooler vs Desert Cooler: गर्मी में कूलर खरीदने से पहले जान लें कौन सा एयर कूलर रहेगा बेस्ट

HIGHLIGHTS

क्या आपने कभी टावर कूलर को ट्राई किया है।

Desert Cooler गर्मियों में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

यहाँ Tower Cooler vs Desert Cooler का अंतर देखा जा सकता है।

Tower Cooler vs Desert Cooler: गर्मी में कूलर खरीदने से पहले जान लें कौन सा एयर कूलर रहेगा बेस्ट

बहुत से लोग गर्मियों के आने से पहले ही अपने घर में राहत के लिए कूलर और AC की खरीदारी करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग इसकी प्लानिंग शुरू कर देते हैं। इस बार गर्मी झिंझोड़ रही है। ऐसे में अगर आप इस समय प्लानिंग में जुटे हैं तो देरी कर रहे हैं। आपको अभी तक एक कूलर को खरीद लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो आपको अब इस समय कूलर खरीदने से पहले Tower Cooler और Desert Cooler के बीच के अंतर को समझ लेना चाहिए। ऐसा करके आपको यह जानकारी हो जाने वाली है कि आखिर आपके लिए बेस्ट एयर कूलर कौन सा होने वाला है। इन दोनों ही कूलर के बीच के कन्फ्यूजन को भी आप दूर कर सकेंगे। अब अगर आप गलत कूलर को अपने घर लाने से बचना चाहते हैं तो आपको ध्यान से इस जानकारी को पढ़ना चाहिए। अगर आप भी इस गर्मी कूलर लेने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह जान लीजिए कि इन दोनों में फर्क क्या है और आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tower Cooler क्या होता है और कैसे काम करता है?

Tower Cooler का डिजाइन वर्टिकल होता है, यह बेहद पतला भी हो सकता है उसके अलावा देखने में यह बेहद ही ज्यादा स्टाइलिश भी लगता है। अगर आपका कमरा छोटा है या आप किसी अपार्टमेंट में रहते हैं तो आपको हर इंच जगह को इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इन जगहों पर पहले ही काम स्पेस आपको मिलता है, ऐसे में अगर आप इसमें बड़े कूलर को लगा लेते हैं तो स्पेस खत्म! इसी कारण इन जगहों पर Tower Cooler आपके लिए बेस्ट हो सकता है, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बेहद ही काम आवाज करता है। इसी कारण से अगर आप रात में सो रहे हैं तो आपको आराम मिलने वाला है, आपको यह नहीं लगने वाला है कि आपके कमरे में कोई ट्रेक्टर चला रहा है।

हालांकि, इसके अलावा इसकी भी कुछ सीमाएं होती हैं, जैसे इसका पानी का टैंक बेहद छोटा होता है, इसे आपको कई बार भरना पड़ता है। इसके अलावा इसकी कूलिंग खासतौर पर एक ही डायरेक्शन में ज्यादा काम करती है। इसका मतलब है कि छोटे कमरों में तो यह बेस्ट हो सकता है लेकिन अगर आप बड़े कमरे में इसे रख देते हैं तो जाहिर तौर पर आपको ज्यादा बेहतर कूलिंग नहीं मिलने वाली है। आइए अब Desert Cooler के बारे में भी ऐसी ही जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आपको यह पता चल जाए कि आपके लिए कौन सा कूलर बेस्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कूलर से मिलेगी AC वाली कूलिंग..तेज धूप में भी शिमला जैसा कूल रहे रूम..नोट करें एयर कूलर के तगड़े टिप्स

Desert Cooler क्या होता है और कैसे काम करता है?

कैटेगरीTower CoolerDesert Cooler
डिजाइनवर्टिकल, पतला और स्टाइलिशबड़ा और मजबूत डिजाइन
साइजकॉम्पैक्टबड़ा
कूलिंग क्षमतासीमित, छोटे कमरे के लिएबहुत ज्यादा, बड़े एरिया के लिए
एयर फ्लोएक दिशा में ज्यादाचारों तरफ पावरफुल एयर फ्लो
पानी टैंकछोटाबड़ा
रीफिल जरूरतबार बार पानी भरना पड़ता हैकम बार भरना पड़ता है
नॉइज लेवलबहुत कमज्यादा आवाज
बिजली खपतकमज्यादा
पोर्टेबिलिटीआसानी से कहीं भी रख सकते हैंभारी और ज्यादा जगह लेता है
उपयोगछोटे कमरे, अपार्टमेंटबड़े कमरे, हॉल, खुले एरिया

Desert Cooler को देखकर सभी यही कहेंगे की यह कोई आम कूलर नहीं है, क्योंकि इसके नाम से ही पता चलता है कि यह बड़े इलाकों में कूलिंग के लिए निर्मित किया गया है। देखने में यह काफी ज्यादा मजबूत भी लगता है। इसका साइज़ अगर देखा जाए तो काफी बड़ा होता है, इसके अलावा Tower Cooler के मुकाबले यह आवाज भी ज्यादा करता है। हालांकि, कूलिंग के मामले में इसे आप पावरहाउस कह सकते हैं। बड़े कमरे हॉल या खुले स्थानों के लिए इससे बढ़िया ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। इसमें एक बड़ा फैन होता है और इसका एयर फ़्लो भी काफी ज्यादा पावरफुल होता है। इतना ही नहीं, Tower Cooler के मुकाबले इसका टैंक भी काफी बड़ा होता है। अगर आप इसे एक बार पूरा भर देते हैं तो यह आपको ज्यादा समय के लिए कूलिंग देता रहता है।

हालाँकि, जैसे कि Desert Cooler के नाम से ही पता चलता है कि यह बड़े टैंक और ज्यादा एयर फ़्लो के साथ आता है, ऐसे में इसे एक बड़ा स्थान ही चाहिए होता है। इसे आप छोटे स्थानों पर इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। क्योंकि यह केवल और केवल बड़े स्थानों के लिए ही बना होता है। यह ज्यादा जगह घेरता है, इसके अलावा इसमें बिजली की खपत भी ज्यादा ही होती है, यह आवाज भी बेहद तेज करता है। इसका मतलब है कि अगर आप इसे छोटे स्थान पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी नॉइज़ आपको परेशान कर सकती है।

जरूरतसही विकल्प
छोटा कमरा और कम आवाज चाहिएTower Cooler
बड़ा कमरा और ज्यादा कूलिंग चाहिएDesert Cooler
कम बिजली बिलTower Cooler
तेज और पावरफुल कूलिंगDesert Cooler

कौन से कूलर को खरीदना बेस्ट रहेगा?

अगर आपका कमरा छोटा है और आपको नॉइज़ से परहेज है इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आप कूलर चलाएं लेकिन इसके बाद भी आपका बिजली का बिल कम आए तो आपको Tower Cooler के साथ जाना कहिए, यह स्टाइलिश होने के साथ साथ बेहद कम्पैक्ट और आपके घर के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकए निरंतर इस्तेमाल के बाद भी आपको यह नहीं लगने वाला है कि आपका बिजली का बिल बढ़ रहा है।

दूसरी ओर, अगर आपका कमरा बड़ा है या आप अपने बड़े स्पेस के लिए एक कूलर खरीदना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप Desert Cooler को ही खरीदें। यह बड़े बड़े हॉल्स के लिए बेस्ट हो सकता है। इसकी कूलिंग पावर भी बेहतरीन होती है। इसके अलावा आपको यह 40 डिग्री की गर्मी में भी कूलिंग दे सकता है। इसका मतलब है कि यह आपको तपती गर्मी में भी अच्छी खासी कूलिंग दे सकता है।

फैक्टरक्या देखें
बजटअपने बजट के अनुसार चुनें
रूम साइजकमरे के साइज के हिसाब से कूलर लें
टैंक कैपेसिटीज्यादा समय के लिए बड़ा टैंक बेहतर
फीचर्सएयर फ्लो, नॉइज और पावर कंजम्प्शन देखें

हाँ, आपको एक चीज का ध्यान कूलर खरीदते समय जरूर रखना चाहिए, वह यह कि केवल डिजाइन देखकर ही कूलर को ना खरीद लें। आपको कूलर को खरीदते समय कई पैमानों को भी चेक कर लेना चाहिए। इसमें सबसे पहले आपको अपने बजट को रखना चाहिए। इसके बाद फीचर और टैंक आदि को देखना चाहिए। इसके अलावा सबसे जरूरी आपको अपने रूम के साइज़ को भी ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप बड़े स्पेस के लिए एक छोटा कूलर ले लेंगे तो आपको दिक्कत होने वाली है ऐसे ही अगर आप छोटे कमरे के लिए छोटा कूलर लेते हैं तो आप टेंशन फ्री हो जाने वाले हैं। ऐसे में आपको कूलर लेते समय इन सभी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए इन झुलसाती गर्मियों में एक बेस्ट ऑप्शन चुन पाएंगे।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: बड़े कमाल के हैं ये 5 Air Cooler..बिजली चली जाए तो इंवर्टर से चला लो

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo