बिन मौसम AC से हो रही पानी की धनाधन बरसात! ये फ्री का जुगाड़ कर देगा लीकेज की छुट्टी
स्प्लिट AC से पानी टपकना कोई नई बात नहीं है, खासकर जब बाहर उमस भरा मौसम हो। लेकिन ये समस्या सिर्फ मौसम की वजह से नहीं होती। AC की सर्विसिंग में लापरवाही, गलत इंस्टॉलेशन, या छोटी-मोटी तकनीकी खामियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अच्छी खबर ये है कि ज्यादातर मामलों में आप इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं। आइए, पहले समझते हैं कि आखिर ये पानी टपकता क्यों है, और फिर जानते हैं इसे फिक्स करने के सबसे आसान तरीके क्या हैं।
पानी टपकने की मुख्य वजहें
आइए जानते है कि Split AC से बारिश की तरह पानी आखिर क्यों टपकता है।
लंबे समय से सर्विसिंग न होना
AC की रेगुलर सर्विसिंग नहीं होने से इसका फ़िल्टर बेहद गंदा हो जाता है। गंदगी ड्रेनेज पाइप को ब्लॉक कर देती है, जिससे AC से निकलने वाला पानी बाहर जाने की बजाय कमरे में टपकने लगता है।
इंस्टॉलेशन गलत तरीके से हो जाने के कारण
अगर Split AC के इंडोर यूनिट का इंस्टॉलेशन सही प्रकार सेनहीं हुआ है तो भी दिक्कत आती है। इसके कारण पानी ड्रेनेज पाइप तक नहीं पहुंचता और घर में गिरने लगता है। ये गलती अक्सर इंस्टॉलेशन के वक्त होती है।
ड्रेनेज पाइप में रुकावट का होना
कभी-कभी ड्रेनेज पाइप मुड़ जाता है या उसमें गंदगी, धूल, या शैवाल (algae) जमा हो जाते हैं। इससे पानी का बहाव रुक जाता है, और वो इंडोर यूनिट से लीक होने लगता है।
रेफ्रिजरेंट की कमी के कारण
अगर AC में रेफ्रिजरेंट (कूलिंग गैस) कम है, तो कूलिंग कॉइल्स पर ज्यादा बर्फ जमने लगती है। जब ये बर्फ पिघलती है, तो पानी की मात्रा बढ़ जाती है, और ड्रेनेज सिस्टम इसे हैंडल नहीं कर पाता। ऐसा होने से भी पानी एसी से बारिश की तरह बहने लगता है।
उमस भरे मौसम के कारण
मानसून या ह्यूमिड मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे AC में कंडेंसेशन बढ़ता है। अगर ड्रेनेज सिस्टम साफ नहीं है, तो पानी टपकने की समस्या बढ़ जाती है।
पानी टपकने की समस्या को ठीक करने के 3 सबसे आसान और फ्री के उपाय
अब जब हमें दिक्कत की जड़ पता चल गई है, तो आइए इसे फिक्स करने के लिए भी कुछ जुगाड़ देखते हैं। ये स्टेप्स इतने आसान हैं कि तुम्हें टेक्नीशियन बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
AC फिल्टर की सफाई करें
AC का फिल्टर धूल और गंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन है। अगर इसे रेगुलर साफ नहीं किया जाता, तो गंदगी ड्रेनेज पाइप को जाम कर देती है।
कैसे करें:
- AC को बंद करें और पावर प्लग निकाल दें।
- इंडोर यूनिट का फ्रंट पैनल खोलें और फिल्टर निकालें।
- हल्के गुनगुने पानी और साबुन से फिल्टर को धोएं, फिर इसे अच्छे से सुखाएं।
- अगर फिल्टर डैमेज है, तो उसे तुरंत बदल दें।
ड्रेनेज पाइप को साफ करें
ज्यादातर मामलों में पानी टपकने की वजह ड्रेनेज पाइप में रुकावट होती है। इसे साफ करना आसान है।
कैसे करें:
- ड्रेनेज पाइप का आउटलेट ढूंढें (आमतौर पर ये बाहर की तरफ होता है)।
- एक पतली पाइप या प्रेशर वॉशर की मदद से पानी डालकर गंदगी को बाहर निकाल दें।
- आप चाहें तो व्हाइट विनेगर (सिरका) का यूज कर सकते हैं, यह शैवाल और फंगस को हटाने में कमाल करता है। आधा कप विनेगर पाइप में डालें और 10 मिनट बाद पानी से फ्लश करें।
इंडोर यूनिट का लेवल और रेफ्रिजरेंट चेक करें
अगर ऊपर वाले दो तरीके काम न करें, तो ये दो चीजें चेक करें:
इंडोर यूनिट का लेवल
अगर AC की इंडोर यूनिट टेढ़ी है, तो पानी ड्रेन पाइप की तरफ नहीं बहता और टपकने लगता है।
यह भी पढ़ें: Apple Watch Support के साथ ये होगा पहला एंड्रॉयड फोन? 25 जून को वीवो की ओर से किया जा सकता है लॉन्च
यूनिट ले लेवल की जांच के लिए एक टूल आता है, जिसे स्पिरिट लेवल टूल के तौर पर जाना जाता है। इससे आप पता कर सकते है कि आपके एसी का लेवल सही है या नहीं। अगर नहीं, तो टेक्नीशियन बुलाकर इसे ठीक करवाएं। आप इसे खुद सही नहीं कर सकते हैं। इसके लिए पूरे यूनिट को हटाना पड़ता है।
रेफ्रिजरेंट लेवल
अगर AC की कूलिंग कम हो रही है और पानी ज्यादा टपक रहा है, तो रेफ्रिजरेंट कम हो सकता है। इसे भी चेक कर लें।
ये काम प्रोफेशनल के लिए छोड़ दो। टेक्नीशियन से रेफ्रिजरेंट लेवल चेक करवाएं और जरूरत हो तो रीफिल करवाएं।
कुछ और टिप्स
- प्रिवेंटिव मेंटेनेंस: मानसून से पहले AC की पूरी सर्विसिंग करवाएं, ताकि ड्रेनेज और फिल्टर की दिक्कतें पहले ही ठीक हो जाएं।
- आउटडोर यूनिट की जगह: सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट धूल-मिट्टी वाली जगह पर न हो। अगर ऐसा है, तो उसे शेड में रखें।
- DIY सावधानी: AC की सफाई करते वक्त बिजली बंद रखें, और अगर आपको यकीन न हो, तो प्रोफेशनल की मदद लें।
स्प्लिट AC से पानी टपकना कोई बड़ी समस्या नहीं है, अगर तुम समय पर इसका ख्याल रखो। फिल्टर की सफाई, ड्रेनेज पाइप का मेंटेनेंस, और सही इंस्टॉलेशन से आप इस समस्या को फिक्स कर सकते हैं। ये आसान स्टेप्स ना आपका बिल बचा सकते हैं, बल्कि AC की लाइफ भी बढ़ाएंगे।