Digit.in

अगले साल रिलीज़ होंगे आपकी पसंदीदा शॉ के अगले पार्ट, देखें कौन-से नाम हैं शामिल

Highlights

2022 में कई वेब सीरीज़ के अगल सीज़न होंगे रिलीज़

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होंगे वाली हैं ये वेब सीरीज़

पंचायत, असुर और मेड इन हैवन के अगले सीज़न हो सकते हैं 2022 में रिलीज़

अगले साल रिलीज़ होंगे आपकी पसंदीदा शॉ के अगले पार्ट, देखें कौन-से नाम हैं शामिल

नया साल (New Year) शुरू हो चुका है और साल 2022 में कई वेब सीरीज़ के अगल सीज़न को रिलीज़ किए जाने की उम्मीद है। पंचायत (panchayat), असुर जैसी वेब सीरीज़ (web series) OTT प्लेटफॉर्म्स (OTT plateforms) पर खूब धमाल मचा चुकी हैं और अब फैंस इनके अगले पार्ट का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं। अगर आप भी OTT प्लेटफॉर्म (OTT plateform) पर रिलीज़ हो चुकी सीरीज़ के अगले सीक्वल का इंतज़ार कर रहे हैं तो ये लिस्ट ज़रूर देखें...

Panchayat 2

अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर आई पंचायत (Panchayat) वेब सीरीज़ को लोगों ने काफी पसंद किया था। अगर आपने पंचायत का पहला सीज़न नहीं देखा है तो बता दें एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट स्टूडेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम में एड्मिशन न लेने के कारण दो राज्य के बोर्डर पर मौजूद गाँव की पंचायत के सेक्रेटरी के तौर पर सरकारी नौकरी करने का निर्णय लेता है। यह फनी होने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के काम करने के तरीके को भी उजागर करती है।

Jamtara

नेटफ्लिक्स (Netflix) की वेब सीरीज़ जामताड़ा (Jamtara) का अगला सीज़न भी इस साल रिलीज़ हो सकता है। सीरीज़ में अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्ष परदासन्य, स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पनवर, अंशुमान पुष्कर, आसिफ खान, हर्षित गुप्ता, रोहित केपी, कर्तव्य कबरा और आत्म प्रकाश मिश्रा जैस कलाकार मुख्य भूमिका देखे गए हैं।

Made in Heaven

बात करें Made in Heaven की तो इसका अगला फोन भी इसी साल रिलीज़ हो सकता है। इस वेब सीरीज़ को अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज़ किया गया था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। अगले सीज़न में कई नए चहरे नज़र आ सकते हैं।

Asur season 2

Asur के पहले सीज़न को कई कारणों से अधिक प्रशंसा नहीं मिल पाई थी। जिसका कारण कहीं न कहीं 2022 में रिलीज़ हुई ढेरों वेब सीरीज़ भी था और Voot प्लेटफॉर्म इतना लोकप्रिय भी नहीं रहा जिसके कारण वेब सीरीज़ पर सभी का ध्यान नहीं गया। सीरीज़ में Arshad Warsi, Barun Sobti और Anupriya Goenka ने अच्छा काम किया है और लोग सीरीज़ के अगले पार्ट का भी इंतज़ार कर रहे हैं।

Delhi Crime season 2

दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) के पहले सीज़न में भारतीय राजधानी दिल्ली में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुए भयानक बलात्कार को पुलिस टीम के ज़रिए सुलझाई गई गुत्थी कोई दिखाया गया है। यह एक दिल दहलाने वाली कहानी है जिससे ओडियन्स सीधे कनेक्ट कर पाई। पहले सीज़न को Emmy Award मिला था जो कि किसी भी भारतीय वेब सीरीज़ के लिए पहला अवार्ड था। सीज़न 2 के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें राजधानी में बुज़ुर्गों (senior citizens) के साथ होने वाले क्राइम्स को दिखाया जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles