Covid-19 के दौर में Jio के Recharge ने फिर से किया रौला, धमाकेदार बेनेफिट Airtel-Vi को दे रहे पटखनी

Highlights

Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड रिचार्ज प्लान जो रोजाना 3GB डेटा दे रहे हैं

यहाँ आप एयरटेल-जियो और वोडाफोन आइडिया के सबसे सस्ते 3GB डेटा प्लांस के बारे में जान सकते हैं

Jio का 3GB डेली डेटा के साथ आने वाला प्लान 419 रुपये की कीमत में आता है

Covid-19 के दौर में Jio के Recharge ने फिर से किया रौला, धमाकेदार बेनेफिट Airtel-Vi को दे रहे पटखनी

2022 के शुरू होने के साथ ही देश भर में COVID-19 संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है।  कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज और ऑफिस फिर से बंद कर दिए गए हैं, और स्टडी फर्म होम के अलावा वर्क फर्म होम फिर से शुरू होता नजर आ रहा है। अब जब हम सभी फिर से अपने अपने घरों में सिमट कर रह जाने वाले हैं, ऐसे में इंटरनेट ऐसा भी कह सकते हैं कि ज्यादा इंटरनेट हम सब की एक बड़ी जरूरत बन जाने वाला है। अब इस स्थिति में हर यूजर ऐसे रिचार्ज (Recharge) की तलाश में रहता है जो उसे ज्यादा से ज्यादा डेटा (Data) प्रदान कर सके। 

हालांकि कुछ उपयोगकर्ताओं को डेली 2GB डेटा (Data) की भी आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन कुछ यूजर्स को एक दिन में 3GB डेटा (Data) भी कम लगने लगता है। लेकिन इसके बाद भी ऐसा कहा जा सकता है कि 3GB डेली डेटा (Data) अपने आप में काफी होता है, जो आपके डेली के काम को आसानी से निकाल सकता है। इसी कारण आज हम आपको ऐसे ही प्रीपेड रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) आदि के बारे में बताने वाले हैं जो डेली 3GB डेटा (Data) प्रदान करते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको कौन सी कंपनी के पास 3GB डेली डेटा (Data) के साथ कौन से रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) मिलेंगे। 

इसी कड़ी में हम आपको Jio, Airtel और Vi जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों के डेली 3GB डेटा (Data) की पेशकश करने वाले प्रीपेड रिचार्ज (Recharge) प्लांस (Plans) के बारे में बताएंगे। हालांकि, ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए हम आपको सबसे कम कीमत वाले 3GB डेटा (Data) प्लांस (Plans) के बारे में ही बताने वाले हैं। 

जियो का कम कीमत वाला 3GB डेली डेटा (Data) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) 

सबसे कम कीमत पर 3GB डेटा (Data) सुविधा का लाभ उठाने के लिए जियो ग्राहकों को 419 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) ऑफर कर रहा है। इस प्लान (Plan) में 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती है। इस तरह ग्राहकों को कुल 84GB डेटा (Data) इस प्लान (Plan) में मिलता है। हालांकि डेली डेटा (Data) कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस प्लान (Plan) के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉलिंग की सुविधा और प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) के साथ सभी जियो ऐप्स का एक्सेस भी आपको मिलता है। 

एयरटेल (Airtel) का सबसे सस्ता 3GB डेली डेटा (Data) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) 

एयरटेल (Airtel) का सबसे कम कीमत वाला प्लान (Plan) 599 रुपये में प्रतिदिन 3GB डेटा (Data) प्रदान करता है, इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 28 दिनों की है। लेकिन इस प्लान (Plan) के और भी कई अच्छे और बेहतरीन फायदे हैं। इस प्लान (Plan) के साथ ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा (Data) तो मिलता ही है। इसके अलावा इस प्लान (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS  भी शामिल हैं। इन सबके अलावा ग्राहकों को इस प्लान (Plan) के साथ 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। 

वोडाफोन-आइडिया (Vi) का सबसे सस्ता 3GB डेली डेटा (Data) रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) 

वीआई (Vi) का सबसे सस्ता डेली 3GB डेटा (Data) प्लान (Plan) 475 रुपये का है, जो 28 दिनों तक की वैलिडिटी (Validity) प्रदान करता है। डेटा (Data) के अलावा, प्लान (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं। इन सबके अलावा इस प्लान (Plan) में डेटा (Data) रोलओवर और नाइट डेटा (Data) की सुविधा भी मिलती है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile