पुराना कूलर भंगार में ना बेचना..ये 2 रुपये का आइटम इसे बना देगा AC का बाप!

HIGHLIGHTS

क्या आप एक नए कूलर को खरीदने निकल रहे हैं तो रुकें!

यहाँ बताया गया 2 रुपये वाला आइटम आपके कूलर को AC का बाप बना देगा।

इसलिए अपने कूलर को भंगार में बेचने के बजाए..इस आइटम को इस्तेमाल करें।

गर्मी आते ही घर में सबसे पहले पुराने कूलर की बलि चढ़ती है। असल में, गर्मी बढ़ने के साथ ही पुराना कूलर भी गर्म हवा देने लगता है, लोगों को लगता है कि अब जब यह गर्म हवा दे रहा है तो यह बेकार हो गया है, इसे अब बेच देने में ही भलाई है, आपके मन में भी ऐसा कुछ जरूर सामने आया होगा। हालांकि, अगर आप वाकई ऐसा सोचते हैं तो आपको कुछ देर के लिए रुकना चाहिए और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेना चाहिए। अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो आप जान जाएंगे कि आप अपने पुराने कूलर को कैसे AC का बाप बना सकते हैं! असल में, गर्मी बढ़ने के साथ ही आपके कूलर का गर्म हवा देना शुरू करना, कूलर की गलती नहीं है। यह तो आपको बस वही हवा देता है जो बाहर से आ रही है। AC की तरह उसमें कोई cooling gas तो होती नहीं है, जो कमरे को चलते ही ठंडा करना शुरू कर दें। तो अगर आप भी अपने पुराने कूलर को भंगार में बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस प्लान को कुछ समय के लिए मन से निकाल देना चाहिए। आइए जानते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।

कुछ भी करने से पहले इन 2 कामों को करना न भूलें

बहुत से लोग सीधे ट्रिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए, लेकिन आपको सबसे पहले कुछ तैयारी करनी भी जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर आपको बेहद ही ज्यादा ठंडी हवा दे तो आपको कुछ काम करने जरूरी हैं।

  • कूलर को कभी सीधी धूप में ना रखें। धूप में रखा कूलर अंदर से गर्म हो जाता है और फिर चाहे कुछ भी करो ठंडी हवा नहीं मिलेगी। हालांकि, अगर आप कूलर को छाय में रखते हैं तो कूलर गर्म नहीं रहता है, अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आपको कूलर पर एक शेड को रखना चाहिए।
  • पुरानी घास को भी चेंज करना जरूरी है। हो सके तो Honeycomb pads का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं जिससे हवा ज्यादा ठंडी और लंबे समय तक ठंडी रहती है।

यह भी पढ़ें: Portable Tower Air Cooler या Portable AC: कौन देता है ज्यादा ठंडक और करता है बिजली की बचत?

अगर आप ये दो चीजें नियमित रूप से करते रहते हैं तो कूलर से लंबे समय के लिए ठंडी हवा ली जा सकती है। अगर इसके बाद भी ठंडक कम लग रही है तो फिर असली जुगाड़ की बारी आती है। आइए अब इसके बारे में भी जानकारी ले लेते हैं।

पहला जुगाड़: फ्रिज की बर्फ का इस्तेमाल करें जो बिल्कुल फ्री है

इस जुगाड़ के लिए आपका एक भी पैसा खर्च नहीं होगा। Freezer में बर्फ तो आप जमाते ही हैं। बस उसी बर्फ को निकालिए और कूलर की टंकी में पानी के साथ डाल दीजिए।

ऐसा करने से क्या होने वाला है?

  • पानी ठंडा होगा
  • Motor उसी ठंडे पानी को Honeycomb pads से गुजारेगी
  • अब सामने से जो हवा निकलेगी वो एकदम ठंडी होगी

हालाँकि एक बात ध्यान रखिए कि यह जुगाड़ कुछ ही घंटों तक काम करता है क्योंकि बर्फ पिघल जाती है। इसीलिए दूसरा जुगाड़ जानना यहाँ बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। आइए इसके बारे में भी जानते हैं।

दूसरा जुगाड़: 2 रुपये वाला वो जादुई आइटम जो रसोई में ही मिल जाता है

इस आइटम को हम सभी ‘नमक’ के तौर पर जानते हैं। जी, हाँ आपने सही पढ़ा ‘नमक’। वही नमक जो आपके किचन में हर वक्त रखा रहता है। कूलर की टंकी में बर्फ डालने के बाद उसी ठंडे पानी में बस 2 से 4 चम्मच नमक डाल दीजिए।

ऐसा करने से क्या होने वाला है?

  • नमक डालने से पानी का freezing point कम हो जाता है
  • यानि पानी बहुत देर तक ठंडा ही बना रहता है
  • अब जब पानी ठंडा रहेगा तो हवा भी ठंडी आती रहेगी

40 रुपये के नमक के पैकेट में से 2 चम्मच का खर्च निकालें तो 2 रुपये से ज्यादा नहीं होता। और इसके बदले में आपका पुराना कूलर घंटों तक AC जैसी ठंडी हवा देता रहेगा।

भंगार वाले प्लान को कहें अलविदा

अब आपको अपने पुराने कूलर को भंगार में बेचने की जरूरत नहीं है, बस कुछ जुगाड़ अपनाकर आप अपने कूलर को एकदम नए AC जैसे ठंडी हवा देने वाले डिवाइस में बदल सकते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस:

  • कूलर को छाया में रखिए
  • पुरानी घास बदलिए
  • टंकी में फ्रिज वाली बर्फ डालिए
  • ऊपर से 2 चम्मच नमक मिला दीजिए

बस इतना करने के बाद आपका वही पुराना कूलर जिसे आप बेकार समझ रहे थे वो आपको ऐसी ठंडक देगा कि आप खुद हैरान हो जाएंगे। पैसे भी बचेंगे और गर्मी से राहत भी मिलेगी। अगली बार जब भी कूलर पर गुस्सा आए तो उसे कोसने या भंगार में बेचने से पहले इस जुगाड़ को जरूर अपनाकर देख लें।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: AC-Cooler फेल..अभी ट्राई करो ये बाल्टी वाला पंखा, कम पैसों में बिजली भी बचाएगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :